Aaj Ka Rashifal 28 July: रविवार को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 28 July 2024: ज्योतिष के अनुसार आपका आज यानी 28 जुलाई रविवार का दिन कैसा रहेगा? आइए इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 25 August 2024

आज का राशिफल

ओमAaj Ka Rashifal 28 July 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? कौन कौन सी बातों को ध्यान रखना चाहि? कौनसे उपाय अपनाने चाहिए? इन सबके अलावा ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों के बारे में बताया गया है जिसके माध्यम से आप उनके भविष्य के बारे जान सकते हैं, आइए जानते हैं

विज्ञापन

मेष राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम है।शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन से सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक जीवन में प्रगति के योग हैं। सुबह पक्षियों को दाना खिला दें और सूर्य को जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

अज्ञात भय से मन अशांत रह सकता है ।दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है। पिता की बीमारी के कारण परिवार में दुख का वातावरण रहेगा। सुबह जल में हल्दी में चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से घर में अच्छा वातावरण होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह सूर्य को रोली और चावल डालकर जल दें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। बुद्ध का परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए कष्टदायक रहेगा। आध्यात्मिक यात्रा के लिए यह समय अच्छा है । सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शनि का वक्री होना व्यावसायिक प्रगति देगा। व्यावसायिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और सुंदरकांड का पाठ करें ।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को चावल अथवा चीनी का दान करें।

धनु राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।आर्थिक मामलों में बुध का परिवर्तन कष्टकारक रहेगा। जीवन में किए गए प्रयास सार्थक होगे। सुबह गाय को 4 आटे की रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि 

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में काम के साथ आय में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में जीवन में तनाव रह सकता है। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें। शाम को शनिदेव के मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

मीन राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। घर परिवार में चल रहे रहे प्रयास सार्थक होंगे। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ