Aaj Ka Rashifal: आज मेष समेत इन 2 राशियों को करना पड़ेगा पैसों की कमी का सामना, पढ़ें 27 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: सप्ताह का कौन-सा दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इस बारे में आपको दैनिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है. यदि आप जानना चाहते हैं कि 27 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं तो उसके लिए पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 11 september 2025

Credit- News 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 27 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 27 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. साथ ही गर करण, वणिज करण, विष्टि करण, धनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, ध्रुव योग और व्याघात योग का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह, कर्क में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह, वृश्चिक में शुक्र ग्रह, मकर में चंद्र ग्रह, वृश्चिक में मंगल ग्रह, वृश्चिक में सूर्य ग्रह और तुला में बुध ग्रह रहेंगे.

विज्ञापन

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 27 नवंबर 2025, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि: 

आज आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें और मौके का लाभ उठाएं. हालांकि, अति उत्साह से हानि होने की आशंका है. इसके अलावा घर में किसी से विवाद होगा.

वृषभ राशि: 

कुंडली में विदेश जाने के योग हैं. आज आर्थिक निवेश करना लाभदायक रहेगा. दिन खत्म होने से पहले बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जिसका लाभ भविष्य में होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 

राजकार्य में लाभ मिल सकता है. इसके अलावा मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे. व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. मिथुन राशि वालों को आज संतान सुख मिल सकता है.

कर्क राशि: 

संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा. हालांकि, पारिवारिक समस्या हल होगी. आवेश में आकर आज कोई कार्य न करें. उम्मीद है कि आप सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे. इसके अलावा भागीदारी में नए अनुबंध करने लाभकारी रहेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि: 

नई साझेदारी से लाभ होना संभव है. आज आपके व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. साथ ही परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी. हालांकि, कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

कन्या राशि: 

व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कार्यस्थल पर अनुकूल प्रमाण प्राप्त होंगे.

विज्ञापन

तुला राशि: 

विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय शुभ है. पुराने रुके कार्य आज पूरे हो सकेंगे. इसके अलावा गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा. परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा.

वृश्चिक राशि: 

आजीविका में वृद्धि होगी. व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी. इसके अलावा पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें.

विज्ञापन

धनु राशि:

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. इसके अलावा भाइयों से खटपट हो सकती है. विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है. धनु राशि वालों के रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे.

विज्ञापन

मकर राशि: 

राजनीति में संभलकर निर्णय लें, नहीं तो आपकी एक गलती आपके करियर को खत्म कर देगी. आज आपको नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है. पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. मन के अनुसार भोजन की प्राप्ति होगी. साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा और लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. उम्मीद है कि आज आपका कामकाज ठीक चलेगा.

विज्ञापन

मीन राशि: 

आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा. समाज में आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा. इसके अलावा संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ