Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: आज 27 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. वैशाख शुक्ल पक्ष एकादशी पर पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. करण की बात करें तो वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. इसके साथ ही ध्रुव और व्याघात योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 27 अप्रैल 2026, सोमवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आज काफी संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी. अब धीरे-धीरे आपका भाग्य भी साथ देगा. बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से आपको मुक्ति मिलेगी. छोटे-मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा. आज आपको चोट चपेट से बचकर रहना होगा.
आज का दिन बहन-भाई की चिंता में व्यतीत हो सकता है, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं. यदि सबकी सहमति हो जाए तो आप कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं. आज आप बेवजह क्रोध करने से बचें
आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है. आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे. स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है. व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें. अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें. किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आप जा सकते हैं.
आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे. सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है. आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं. पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए थोड़ा संघर्ष पूर्ण रहेगा.
आज आपके भाग्य उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा. अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना आपके लिए स्वाभाविक है. गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें. किसी को आज रूपया उधार न दें, वापस नहीं मिलेगा.
आज विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है. उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे. फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें. कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा.
आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी. अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है.
आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा. कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आया तनाव हावी न होने दें. बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी. निराशा जनक विचारों को मन में न आने दें. समय आपके बहुत ही अनुकूल है इसलिए उसको अवश्य भुनाएं.
आज आपको कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है. नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा. खान पियन को लेकर चिंतित रह सकते हैं.
आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा. खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा. शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे. मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा. व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें.
उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा. आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है. आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी. समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा.
आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा. रूका हुआ धन कठिनाई से मिल सकता है, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें. व्यावसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.