Aaj Ka Rashifal: आज रविवार को सूर्यदेव की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पढ़ें 26 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 26 जुलाई 2026 रविवार के दिन प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. ऐसे में आज रवि प्रदोष व्रत है. रविवार के दिन कई राशियों पर सूर्यदेव की कृपा दृष्टि रहेगी. दैनिक राशिफल के बारे में यहां जान सकते हैं. पढ़ें आज 26 जुलाई 2026 का राशिफल.

RASHIFAL.jpg_ec3672

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 26 July 2026: आज 26 जुलाई 2026 रविवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में यहां दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आज विंछुड़ों और गण्ड मूल रहने वाला है. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही आज बालव, कौलव और तैतिल करण रहने वाला है. इंद्र और वैधृति योग का निर्माण होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 26 जुलाई 2026, दिन रविवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि 

विज्ञापन

आज आपके कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है. आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें. भितरघात करने वालों से सावधान रहें. आज आर्थिक मामले सुलझेंगे.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का समय अनुकूल है. स्वयं को गंभीर रखें. आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करेगा. व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. अपने जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना होगा.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

काफी समय से आपके रुके कार्यों में गती आएगी. आज स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. न्यायालय से आने वाले फैसले आपके पक्ष में रहेंगे. आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. आज के दिन का समय आपके अनुकूल रहेगा.

कर्क राशि 

विज्ञापन

यदि आप किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो थोड़ा धैर्य रखें. नौकरी में बदलाव के योग बन रहे है. तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे. दांतों में विकार होने की संभावना है. आज आपको मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा.

सिंह राशि 

विज्ञापन

आज राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है. आपके कार्य की प्रशंसा होगी. अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है. आज कारोबार के लिए की गई यात्रा लाभप्रद होगी.

कन्या राशि 

विज्ञापन

आपके लिए आज आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे. आपके नए शत्रु उभर सकते हैं. आज आपका पारिवारिक खर्च बढ़ेगा. कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध भी कर सकते है.

विज्ञापन

तुला राशि 

आज आपके अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं. कार्य स्थल पर कर्मचारियों से आप परेशान रहेंगे. पेट संबंधित विकार भी उभर सकते है इसलिए खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है. किसी बात को लेकर मित्रों से विवाद हो सकता है इसलिए उलझें नहीं. आज आपको वाहन का सुख संभव है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्य पद्धति बदलने से आपको लाभ होगा. आपके घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. आपसे आपके ही विरोधी वपरास्त होंगे. परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. प्रेम प्रगट करने का सबसे उचित समय है.

विज्ञापन

धनु राशि

आज किसी निर्णय के लेने में देरी न करें क्योंकि समय आपके अनुरूप है. यदि आप लगन से काम करेंगे तो सफल अवश्य होगे. आज लोग आपका फायदा उठा सकते हैं इसलिए चालाक दोस्तो से सतर्क रहें. व्यापार विस्तार के योग है. आप अपना घर बदलने की सोच सकते हैं क्योंकि परिवर्तन के योग हैं.

विज्ञापन

मकर राशि 

कारोबार में निर्णय लेने में आप जल्दबाजी करेंगे. बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. अपनों का साथ आपके मन को शांती देगा. प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद हो सकती हैं. कही कहीं जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा. आज धन लाभ संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि 

आज आप धार्मिक यात्रा की रुपरेखा तो बनाएंगे लेकिन घूमने जा नहीं पाएंगे. विवाह प्रस्ताव के संबंधों में बदलाव हो सकते है. आपकी मनचाही नौकरी मिलने के आसार है. भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएगी. लोगों से अपनी प्रशंशा सुनने को मिलेगी.

विज्ञापन

मीन राशि 

इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते है. आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं. आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी. समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें क्योंकि समय अभी आपके अनुकूल नहीं है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ