Ravi Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और शिव जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि

Ravi Pradosh Vrat 2026 Today: आज रविवार के दिन प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. ऐसे में यह रवि प्रदोष व्रत रहेगा. आज रवि प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की कृपा के लिए विधि-विधान से व्रत और पूजन करें. आइये आज के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

Untitled design (1)

Photo Credit- AI

Ravi Pradosh Vrat 2026 Today: आज 26 जुलाई 2026, दिन रविवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. दोपहर को 1 बजकर 57 मिनट पर त्रयोदशी तिथि का आंरभ हो जाएगा. शाम के समय प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होने से प्रदोष व्रत आज मान्य होगा. रविवार का दिन होने से यह रवि प्रदोष व्रत होगा. आज रवि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें. आइये आज के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

रवि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Ravi Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

रवि प्रदोष व्रत के लिए आषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि का आरंभ आज दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर होगा. इसका समापन कल 27 जुलाई की शाम को 4 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा. आज प्रदोष व्रत रखा जाएगा. प्रदोष व्रत पर शाम के समय प्रदोष काल में पूजा करने का महत्व होता है. आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 7 बजकर 16 मिनट से लेकर रात को 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

रवि प्रदोष व्रत पूजा विधि (Ravi Pradosh Vrat Puja Vidhi)

रवि प्रदोष के दिन सुबह उठने के बाद स्नान आदि कर भगवान शिव की पूजा करें और शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें. इसके साथ ही शाम को प्रदोष काल की पूजा से पहले दोबारा स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. प्रदोष काल में जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद और पंचामृत से शिवलिंग पर अभिषेक करें. भगवान शिव को बेलपत्र, भाग और धतूरा अर्पित करें. भगवान शिव के ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाकर आरती करें. शिव जी को गन्ने के रस की खीर, पंचामृत, ताजे फल और मिठाई का भोग लगाएं. इसके साथ ही महादेव से मनोकामनाओं की पूर्ति प्रार्थना करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ