Aaj Ka Rashifal: 26 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें आज शुक्रवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 26 दिसंबर 2025, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यदि हां, तो इस बारे में आपको अपनी राशि के जरिए राशिफल की मदद से पता चल सकता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 26 दिसंबर 2025 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

Aaj Ka Rashifal 26 December 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 26 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि रहेगी. साथ ही शतभिषा नक्षत्र, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, सिद्धि योग, व्यातीपात योग, रवि योग, आडल योग, तैतिल करण और गर करण का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज केतु ग्रह सिंह राशि में, बुध ग्रह वृश्चिक राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि राहु ग्रह और चंद्र ग्रह कुंभ राशि में युति स्थिति में रहेंगे. इसके अलावा सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह धनु राशि में रहने वाले हैं.

विज्ञापन

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए आज यानी 26 दिसंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए सतर्क रहें. उम्मीद है कि कोई नया काम शुरू होने में विलंब होगा. इसके अलावा किसी अपने के प्रति सिंगल जातकों के मन में भावनाएं उत्पन्न होंगी.

वृषभ राशि: 
विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी. हालांकि, कारोबारियों को कारोबार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आज शाम के समय में यात्रा नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
ये समय आपके लिए अनुकूल नहीं है. आज निवेश करने से बचें और शांत रहकर अपना कार्य करें. हालांकि, कोई रुका हुआ कार्य शाम के समय पूरा हो सकता है. बता दें कि आपकी कुंडली में विदेश जाने के योग बन रहे हैं.

कर्क राशि: 
आज आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसके चक्कर में विशेष लोगों से मुलाकात होगी. इसके अलावा मनचाही इच्छा पूरी होगी. हालांकि, आज आपको झूठ बोलने से बचना होगा, नहीं तो फंस सकते हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
अपनों की बातों से मन दुखी होगा. हालांकि, शासन-सत्ता का सहयोग मिलने से कुछ अच्छा लगेगा. इसके अलावा कारोबार में सफलता और सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा.

कन्या राशि: 
दिन की शुरुआत में व्यस्त रहेंगे. खासकर, देव दर्शन और निजी कार्यों में आज आपका समय व्यतीत होगा. कारोबार में सफलता मिलेगी. इसके अलावा दूर स्थान से शुभ संदेश प्राप्त होगा.

विज्ञापन

तुला राशि: 
आपकी आध्यात्मिक तरक्की होगी. साथ ही धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे. मुश्किल समय में आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा. साथ ही संबंधों का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं. इस समय नई योजना को लागू करना शुभ रहेगा, हालांकि, परिजनों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है. दिन खत्म होने से पहले धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी.

धनु राशि: 
आज कोई नया काम आरंभ करना शुभ नहीं रहेगा. इसके अलावा अपने रिश्तों को लेकर सतर्क रहें और वाद-विवाद से बचें. धनु राशि के जातक आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस सकते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, नहीं तो लंबे समय के लिए बीमार पड़ सकते हैं. इसके अलावा जरूरी कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें. आज कामकाजी लोगों का वाहन खरीदने का मन बन सकता है.

कुंभ राशि: 
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कुंभ राशि वालों के कुछ जरूरी कार्य बाधित होंगे. साथ ही पुराने काम भी अधूरे रह जाएंगे. यदि आज आप यात्रा करने की सोच रहे हैं तो वो सफल रहेगी.

विज्ञापन

मीन राशि: 
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी. साथ ही धन लाभ होना शुरू होगा. उम्मीद है कि जल्द आप नया मकान व दुकान खरीदने का प्लान करेंगे. दिन खत्म होने से पहले आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. इसके अलावा आपको आज कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ