Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: आज आपका दिन कैसा रहेगा? आपके लिए कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 2 August 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: हम सभी अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं। इसके लिए अपनी कुंडली को देखते हैं तो कई बार अपनी राशि के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आगामी दिन कैसा रहेगा या कल की तुलना में आज का दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में हम सभी जानना चाहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां अपने राशिफल को देखकर भविष्य के बारे में जान सकती है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा आज यानी 25 जुलाई, गुरुवार के राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया गया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान सम्मान की वृद्धि होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

दंपति जीवन में तनाव आ सकता है। आशा निराशा के भाव मन में रह सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।

मिथुन राशि

बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से मन में खुशी रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।शिक्षा के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल को गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

किसी सहकर्मी से तनाव मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में कार्य क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। घायल गाय का उपचार करा दें। गाय को भोजन भी करा दें।

सिंह राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

मित्र या भाई का सहयोग प्राप्त होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

जीवन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेखन व बौद्धिक कार्य में सम्मान मिलेगा। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केले अथवा गुड़ चना खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करने के बाद घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन

धनु राशि

वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो सकता है। सुबह गाय को भोजन करा दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अपनी बुद्धि को ज्यादा तार्किक ना करें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है । सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध में बिना वजह किसी को कड़वे शब्द ना कहें। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।

मीन राशि

अधिकारी का सहयोग मिलेगा।परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है।नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे । जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ