31 जुलाई से बढ़ेगा इन 3 राशियों का रुतबा, दो ग्रहों की चाल परिवर्तन से होंगे मालामाल

Grah ki Chaal: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका देश-दुनिया और राशियों पर व्यापक असर होता है। आइए जानते हैं, 31 जुलाई को बृहस्पति और शुक्र की चाल में बदलाव का किन 3 राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं?

grah ki chaal

Grah ki Chaal: जुलाई 2024 महीने की अंतिम तारीख ग्रह-गोचर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण दिन है। बुधवार 31 जुलाई जो कि सावन के महीने का 10वां दिन है, इस दिन वैदिक ज्योतिष के दो महत्वपूर्ण ग्रह गुरु ग्रह बृहस्पति और दैत्याचार्य शुक्र अपनी चाल बदल रहे हैं। इन दोनों शुभ ग्रहों की चाल परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों पर इसका विशेष फलदायी प्रभाव पड़ने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

क्यों महत्वपूर्ण है 31 जुलाई?

31 जुलाई, 2024 को धन, ज्ञान, विवाह, संतान, भक्ति और आध्यात्मिक उदय के कारक देवगुरु बृहस्पति जहां नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, वहीं वैभव, विलास, सुख-भोग और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। गुरु ग्रह रोहिणी नक्षत्र के तीसरे पद से चौथे पद में प्रवेश करेंगे, जबकि शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष के ये दोनों ग्रह जीवन पर सीधा असर डालते हैं।

विज्ञापन

दो ग्रहों की चाल परिवर्तन का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह समय फलदायी सिद्ध हो सकता है। वाणिज्य-व्यापार के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। कोई बड़ी डील हो सकती है, जो मार्केट में आपकी साख और सम्मान को बढ़ाएगा। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों की इनकम बढ़ेगी। आप अपना नया काम या व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जो लाभकारी हो सकता है। धन का प्रवाह बना रहेगा। स्टूडेंट्स जातकों के प्रोजेक्ट और काम की तारीफ होगी। किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि

दो ग्रहों की चाल परिवर्तन का सिंह राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक असर होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को बॉस की ओर से सपोर्ट मिलेगा। सहकर्मियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। धन के निवेश के लिए यह उत्तम समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किसी बड़ी कंपनी का शेयर खरीदने से लाभ होगा। बिजनेस के सिलसिले में कारोबारियों को काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो फलदायी होने की उम्मीद है। पढ़ाई के उद्देश्य से स्टूडेंट्स जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

बृहस्पति और शुक्र की चाल के असर से धनु राशि के लिए यह समय उनके अनुकूल सिद्ध हो सकता है। ऑफिस में बॉस का साथ मिलेगा, बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अपना घर या दुकान लेने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबार से जुड़े जातकों की आमदमी अचानक बढ़ने के योग हैं। बिजनेस में फैलाव होने के योग हैं। रुके हुए काम में प्रगति होगी। कानूनी मसले सुलझने की संभावना है। पारिवारिक खुशियां बनी रहेंगी। आपको स्वास्थ्य का साथ मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ