आज तुलसी विवाह पर 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। ऐसे में आज तुलसी विवाह संपन्न कराया जाएगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।

aaj ka rashifal deepa sharma

aaj ka rashifal deepa sharma

Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। ऐसे में आज का दिन धार्मिक कार्यों की दृष्टि से बेहद खास है। दरअसल आज तुलसी माता का भगवान विष्णु के विग्रह रूप शालीग्राम से विवाह संपन्न कराया जाएगा। ऐसे में जो कोई आज तुलसी विवाह संपन्न कराएंगे या उसमें भाग लेंगे, उन्हें मां तुलसी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए अब दैनिक राशिफल के अनुसार, जानते हैं कि आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

आज का दिन आपके लिये बेहतर रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। धन के मामले में किस्मत चमकेगी। ये दिन हर दिन से अलग आपके के लिए कई बदलाव लेकर आएगा। जीवन में उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे। अगर निवेश की सोच रहे है तो सोच-समझकर निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ के साथ खुशनूमा पल का आनंद उठाएंगे। पढाई करने वालों के लिए परिश्रम से भरा दिन है।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

news 24 whatsapp channel

वृष राशि

आज का दिन बढ़िया रहेगा। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। धन बढ़ेगा बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। ऑफिस में आपसे बॉस खुश रहेंगे। कोई दोस्त मिलने आ सकता है। कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।तेल का दान करें।
शुभ अंक -6
शुभ रंग- बेबी पिंक

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में स्थितियां बेहतर बनेगी। मन लगाकर अपना काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। यात्रा पर जाना हो तो उसे आज टाल दें। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन सौ प्रतिशत सफलता वाला है।
शुभ अंक -5
शुभ रंग- पिस्ता हरा

कर्क राशि

आज का दिन आज का दिनअपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बनेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परीक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।
शिभ अंक -2
शुभ रंग- सफ़ेद

विज्ञापन

सिंह राशि

आज का सावधान रहें, आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।बिजनेस में किसी पर भरोसा न करें। प्यार में धोखा खाएंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- मेहरून

कन्या राशि

आज का दिन प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे,परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। किसी से वाद-विवाद न करें। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। बच्चों का ख्याल रखें।
शुभ अंक -4
शुभ रंग – रामा ग्रीन

विज्ञापन

तुला राशि

आज का दिन अत्यंत सावधानीपूर्वक रहें। कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण मानसिक स्थिति परेशान करेगी। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। सेहत के मामले में संभलकर रहें। प्रेम में भी अलगाव है।
शुभ अंक -6
शुभ रंग- मजेंटा

विज्ञापन

वृश्चिकराशि

आज का दिनमिश्र फलदायी रहेगा। आज थकान, गुस्सा व प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण करेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। बिजनेस के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा।
शुभ अंक -7
शुभ रंग- केसरिया

धनु राशि

आज का दिन नौकरी व बिजनेस में अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने के लिए शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के बीच थोड़ा तनाव रहेगा। इसका प्रेम संबंधों पर असर पड़ेगा। छात्रों के लिए समय बढ़िया है, सफलता मिलेगा। घर में किसी की तबियत खराब होने से परेशान रहेंगे।
शुभ अंक -3
शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

मकर राशि

आज का दिन कार्य की सफलता के लिए शुभ है, अपने काम की वजह से यशस्वी बनेंगे। परिवार के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोगपूर्वक कार्य संपन्न कर सकेंगे । काम के सम्बंध में धन का व्यय होगा। घर में संतान सुख मिलेगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज का दिनबिजनेस में वृद्धि होगी। कई स्रोतों से धनलाभ का योग है। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा। सेहत अच्छा रहेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होंगे। नए कपड़ें की खरीदने के योग हैं।
शुभ अंक -4
शुभ रंग- रॉयल ब्लू

मीन राशि

विज्ञापन

जातक कल्पना का उड़ान भरेंगे। पढ़ाई करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय संबंध के लिए अच्छा दिन है। स्वभाव में संयम व मधुरता बनाए रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी के संबंध में अत्यधिक लाभ होगा। रचनात्मकता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- गेरुआ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ