Aaj Ka Rashifal: आज वृषभ समेत 5 राशियों को मिलेगी किसी जरूरी काम में सफलता, जानें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: आज कुछ राशियों को किसी विशेष काम में सफलता मिलने के योग हैं, जिसमें आपकी राशि है या नहीं, इस बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज 24 जून 2026, बुधवार का राशिफल दिया गया है.

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 24 जून 2026 को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. साथ ही चित्रा नक्षत्र, परिघ योग और दिशाशूल उत्तर का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 24 जून 2026, बुधवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण और व्यापार लाभप्रद रहेगा. इसके अलावा आज अचानक धन मिलने के भी योग हैं, लेकिन वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि 
आज व्यापार में अवरोध आ सकते हैं. हालांकि, आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कुछ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन शाम से पहले पिता से विवाद भी हो सकता है.

मिथुन राशि
आज आपको मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं. इसके अलावा दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. उम्मीद है कि समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी. बता दें कि आज आपका कोई यात्रा करना भी सम्भव है.

विज्ञापन

कर्क राशि
कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. साथ ही परिवार और समाज में आपका महत्व बढ़ेगा. इसके अलावा सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. बता दें कि आज आपको भवन सुख मिलना भी संभव है.

सिंह राशि
आज कला के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. साथ ही व्यापार-व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकेंगे, जिनसे मोटा लाभ होने की संभावना है. बता दें कि विवाह योग्य जातकों के लिए आज 24 जून 2026 का दिन शुभ है. इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में परिणाम आपके पक्ष में आएगा.

विज्ञापन

कन्या राशि
आज के दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण होगी, लेकिन पारिवारिक जीवन में हर्ष का वातावरण रहेगा. साथ ही धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, परंतु जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. साथ ही व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा.

तुला राशि
व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है, लेकिन विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी. इसके अलावा सन्तान सुख मिलेगा. हालांकि, आज आपको चोट भी लग सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 
लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा. साथ ही परिवार वालों से आपको सहयोग मिलेगा. इसके अलावा कार्यक्षेत्र में वृद्धि होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा.

विज्ञापन

धनु राशि
आज आप कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान देंगे. उम्मीद है कि पूंजी निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा. साथ ही आज आप परिवार की किसी समस्या में घिरे रहेंगे.

मकर राशि
आज कम समय में आपके कार्य पूरे होंगे. साथ ही सामाजिक कार्यों से यश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी. इसके अलावा स्थायी संपत्ति की प्राप्ति होने के भी योग हैं.

विज्ञापन

कुम्भ राशि
व्यापारियों के लिए समय मध्यम है क्योंकि धन खर्च हो सकता है. आज आप पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें. हालांकि, अपने निजी कार्यों में आपकी रुचि कम रहेगी. बता दें कि आज होने वाली यात्रा को आगे के लिए टालना ही आपके लिए अच्छा रहेगा.

मीन राशि
कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे. साथ ही लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे. इसके अलावा आपका सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा, लेकिन आपको अनावश्यक गुस्सा करने से बचना होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ