Aaj Ka Rashifal: आपका आज का दिन कैसा रहेगा? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 24 June 2024: क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपका कैसा रहेगा? अगर हां, तो पढ़िए आज यानी 24 जून 2024 का राशिफल। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा आपको आज के प्रभावशाली उपायों के बारे में भी बताएंगे।

Aaj Ka Rashifal 26 june 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में 9 ग्रह, नक्षत्र और 12 राशियां हैं, जिनकी मदद से आप अपने भविष्य से जुड़ी कई अहम बातों के बारे में जान सकते हैं। यहां तक कि ये भी पता चल जाएगा कि आने वाला दिन आपका दिन कैसा रहेगा? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि आज यानी 24 जून 2024 का राशिफल क्या रहेगा? डॉ. संजीव शर्मा आपको आज के जरूरी उपाय भी बताएंगे, जिन्हें करना अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य दोनों प्राप्त होंगे। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

अपने ही लोगों से तनाव मिलेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं। इसी के साथ जरूरतमंदों को वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद करने से बचें। शारीरिक थकान के कारण उत्साह में कमी रहेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन कराएं। इसी के साथ घायल गोवंश का उपचार भी कराएं।

कर्क राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। भाग्य साथ देगा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी गरीब को आटा, चावल या मिश्री का दान करें। पानी में थोड़ा दही डालकर नहाएं।

विज्ञापन

सिंह राशि

आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य देव को होली और चावल डालकर जल चढ़ाएं।

कन्या राशि

धन और सम्मान में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक तनाव और व्यावसायिक व्यवस्था रहेगी। दूसरों की प्रसन्नता के लिए प्रयासरत रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और गोवंश का उपचार कराएं।

विज्ञापन

तुला राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में श्रम करना पड़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार और आय दोनों में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन कराएं। साथ ही किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़-चना अथवा केला खिलाएं।

विज्ञापन

धनु राशि

ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तिगत जीवन में संबंधों में मधुरता रहेगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं।

मकर राशि

आर्थिक जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में मिठास आएगी। कुत्तों को भोजन कराएं। साथ ही शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मन को शांत रखें और व्यर्थ के बाद विवाद में न पड़ें। सुबह शनि देव के मंत्र का जाप करें। साथ ही घायल पक्षी का उपचार कराएं।

मीन राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक जीवन में सहयोगियों से लाभ मिलेगा। परिजनों से उपहार मिल सकता है। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ