---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

8 जुलाई से इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बरसेगा केतु का कहर!

Ketu Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, केतु को एक रहस्यमय प्रवृत्ति का ग्रह माना जाता है। मोक्ष, नशा, गुप्त विद्या, छल कपट और चालाकी आदि इसके कारक ग्रह हैं। चलिए जानते हैं वो 5 राशियां कौन-सी हैं, जिनके जीवन पर केतु का नेगेटिव प्रभाव देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

Ketu Nakshatra Parivartan 2024: राहु-केतु के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। राहु-केतु का राशि-नक्षत्र परिवर्तन गरीब से गरीब इंसान को भी मालामाल बना सकता है। वहीं, इसके दुष्प्रभाव के कारण धनवान इंसान का भी दिवाला निकल सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, अगले महीने एक बार फिर केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होगा। 8 जुलाई 2024, दिन सोमवार को केतु देवता प्रात: काल 04 बजकर 12 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं केतु की चाल बदलने से कौन-सी राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।

कर्क राशि

शादीशुदा कपल का मन पूरे दिन उदास रह सकता है। छात्रों को परीक्षा में असफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस में चोरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के सम्मान पर चोट लग सकती है। कारोबारियों की नई डील पूरी न होने की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर में आए मेहमानों से क्या नहीं पूछना चाहिए पानी? जानें क्या है ज्योतिष शास्त्र

वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन रुक सकता है। लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता के बीच लड़ाई होने की भी संभावना है। आपकी कोई खास चीज चोरी हो सकती है। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों की बड़ी डील पूरी न होने के कारण घाटा हो सकता है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

इस समय कारोबारी गलती से भी नया वाहन न खरीदें, वरना कोर्ट के चक्कर लगाने की भी नौबत आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय अनुकूल नहीं है। जॉब से निकाले जाने की पूरी संभावना है। बिजनेसमैन ने फोकस के साथ काम नहीं किया, तो घाटा हो सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के घर में परेशानियों का पहाड़ टूट सकता है। शेयर बाजार में इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है। जिन लोगों की कुछ दिन पहले ही शादी पक्की हुई है, उनका रिश्ता टूट सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का पर्स चोरी हो सकता है।

मकर राशि

शेयर बाजार में लगाए पैसे डूब सकते हैं। नया वाहन व मकान खरीदने के लिए ये पूरा हफ्ता सही नहीं है। मांगलिक कार्यक्रम में बाधा आ सकती है। शादीशुदा कपल का अगले माह तलाक फाइनल हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की बॉस से अनबन हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 4 साल बाद बना सावन पर सोमवार का महासंयोग, इन 5 राशियों के जीवन में होगा प्रेम और धन-धान्य का आगमन!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2024 02:02 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola