Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 22 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इसी दिन श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली से उठा लिया था और इंद्र देव के प्रकोप से गांव वालों की रक्षा की थी. आज गोवर्धन पूजा का पर्व है. गोवर्धन पूजा के लिए भक्त घर-आंगन में या घर के बाहर वाले हिस्से में गोबर से लीपकर गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाते हैं और गाय और बैल आदि बनाते हैं. इसके बाद रोली, खीर, बताशे, चावल, जल, पान, केसर, दूध, फूल और दीपक अर्पित कर पूजा करते हैं. आज गोवर्धन पूजा के दिन आपका दिन कैसा रहेगा आप यहां अपना भाग्यफल जान सकते हैं. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 22 अक्टूबर 2025, बुधवार का दिन कैसा रहेगा.
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा. हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं. पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे.
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है. एक समय पर एक ही काम करें. अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा. विद्युत उपकारण खरीद सकते है.
ग्रह अनुकूल है. आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी. मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें.
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुवा भी है. स्वास्थ पर धन खर्च होगा. पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती है. शत्रुवर्ग सक्रिय होगा.
कानूनी अड़चने आ सकती है. किसी बात से बैचेन रहेंगे. तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे. विदेश जाने के योग हैं. नया व्यपार शुरू हो पाएगा.
जीवन बहुत छोटा है. समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें. कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते है. किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है.
चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा. व्यर्थ सोचना बंद करें. आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे. आप के शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें. हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा.
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है. स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है. मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा. उपहार मिल सकते है. लोगों से संपर्क बढ़ेगा. वाहन सुख संभव है.
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे. पारिवार में आई समस्या का निदान होगा. रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा. धन प्राप्ति के योग है.
किसी अनजान पर भरोसा न करें. आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे. खान-पान पर पर्ण नियंत्रण रखें. अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा. किसी से अकारण विवाद हो सकता है.
व्यापारिक उन्नति के अवसर है. कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे. बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है. परोपकारी बनें.
धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. कानूनी कार्यों में उलझ सकते है. मामूली बात पर विवाद संभव है. भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.