Aaj ka Rashifal, 22 August 2023: आज का मंगलवार इन 5 राशियों के लिए रहेगा बहुत खास
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Rashifal, 22 August 2023: वैदिक ज्योतिष की सहायता से आप अपना भूत, भविष्य और वर्तमान का काफी हद तक सटीक अंदाजा लगा सकते हैं। जानिए आज मंगलवार को किन उपायों को करने से आपका दिन अच्छा बीतेगा।
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थी अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएंगे और परीक्षा में अपेक्षित सफलता हासिल कर पाएंगे। परिवार में लोग आपके कहे अनुसार कार्य करेंगे जिन्हें देख कर आपको प्रसन्नता रहेगी। लेकिन आपको कोई भी निर्णय शीघ्रता व भावुकता में नहीं लेना है, नहीं तो बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा। लाइफ पार्टनर से कम बात करें।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग- गेंरुआ
आज का दिन आपको चहुंमुखी उन्नति दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में भी मन मुताबिक लाभ कमा कर प्रसन्न होंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने व्यापार में नए पार्टनर जोड़ सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोग अपने कामों से अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मां के साथ समय बिताएंगे और उनसे अपने मन की कुछ उलझनों को बता कर सुख अनुभव करेंगे। लाइफपार्टनर को लेकर कोई समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सलेटी कलर
आज का दिन निश्चित रूप से बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है। जो लोग प्रेम विवाह के चक्कर में हैं, उनकी अपने साथी से कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको झुकना पड़ सकता है। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे ऐसे होंगे, जिन पर लगाम लगाने में आप कामयाब रहेंगे। आमदनी बढ़ाने के कुछ और सोर्स भी मिलेंगे, जो आपकी जिंदगी को ज्यादा आरामदायक बना देंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पेस्टल ग्रीन
आप अपने किसी परिजन के घर मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको सोच-समझ कर किसी से कुछ बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपकी बात का कोई बुरा मान सकता है। आज आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान अपनी किसी गलत जिद को पूरी करवाने के लिए आपके आगे-पीछे घूमती रहेगी। आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान रहेगी, जिस से आप अपने काफी कामों को निपटा लेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
आज का दिन धन संबंधित मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना मसला आपका सिरदर्द बनेगा। धन से संबंधित किसी भी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लें। दूसरों को धन उधार देने से बचना होगा। दोस्तों के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं। यदि संतान के कॅरियर में समस्या आ रही थी, तो आज आप उनके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशविरा करेंगे। बंद पड़े व्यवसाय को फिर से शुरू करने के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- टील ब्लू
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, तो बेहतर रहेगा। काम का प्रेशर बहुत ज्यादा रहेगा जिसके कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसा करना आपके लिए कोई बीमारी लेकर आ सकता है, ध्यान रखें। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, इन मामलों में फंसने से बचें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
आपके पारिवारिक जीवन में चल रही अनबन मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। शेयर मार्केट अथवा म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वे सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे। जो लोग प्रेम विवाह के लिए परेशान हैं, उनके माता-पिता मान सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी की मदद करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- बेबी पिंक
आज विद्यार्थी अपने पथ से भटके रहेंगे, जिसके कारण उनका ध्यान अपनी पढ़ाई पर नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा, नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। अत्यधिक वर्क लोड़ के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, जन्मकुंडली के 12वें घर में चंद्र और केतु की युति आपको विचलित रखेगी। आज किसी यात्रा का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
आज आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। नया मकान अथवा वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होते-होते अधूरी रह जाएगी जिससे आपका मन थोड़ा दुखी होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको विजय प्राप्त होगी, लेकिन उसमें ढील बिल्कुल नहीं बरतनी है। जीवन साथी से आपको किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह लंबा चल सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हल्दी पीला
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। भागदौड़ अधिक होने के कारण थकान व अस्वस्थ हो सकते हैं। संतान के भविष्य से संबंधित किसी भी फैसले को लेने के लिए शुभचिंतकों की राय की आवश्यकता होगी। आपको आज किसी प्रॉपर्टी से भी लाभ मिलता दिख रहा है। आज कार्यस्थल पर कुछ ज्यादा जिम्मेदारी का काम मिलने से और पूरा न कर पाने से मन चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
आज आप पूरे जोश से किसी भी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन जोश में दिशा का दामन न छोड़े। धन की कमी के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। दूसरों के काम मे इंटरफेयर करना नुकसान दायक होगा, खुद आप अपना बनता काम बिगाड़ सकते हैं। जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- जामुनी
आज का दिन घर-परिवार में खुशियां लेकर आएगा। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से खुशियां रहेंगी, किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। घर पर किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, संतान को विदेश से नौकरी का आफर आ सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी/ सरसों पीला
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: