Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य (Aachaary Chanakya) को भारत ही नहीं दुनिया का पहला महान दार्शनिक, समाज शास्त्री, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री माना जाता है। आचार्य चाणक्‍य ने समाजशास्त्र, अर्थशास्‍त्र, राजनीति, कूटनीति के  साथ-साथ व्‍यवहारिक जीवन की भी कई ऐसी बातें बताईं जो आज भी समाज के लिए भी उतनी ही उपयोगी है जितनी प्राचीण काल में ।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बड़ों, बुजुर्गों, बच्चों सभी लोगों के लिए कुछ न कुछ सीख जरूर दी है। जिस पर अमल कर इंसान अपने जीवन में कामयाबी की बुलंदों तक पहुंचा सकता है। आज हम चाणक्य की उन्हीं गूढ़ बातों में से एकपर चर्चा करने जा रहे हैं, जिस पर अमल कर आप भी कामयाबी के शिखर पर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में धनवान बनने के लिए इंशान को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान अपने जेहन में जरूर रखनी चाहिए। जिससे माता लक्ष्मी की उनपर हमेशा कृपा बनी रहेगी और उनके जीवन कभी भी अर्थ की कमी न हो।

1- आदतों पर सफलता निर्भर

अपने नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने साफ-साफ कहते हैं कि सफलता और असफलता मनुष्य की आदतों पर निर्भर करती है। जिस व्यक्ति में अच्छे गुण और आदतें होती है, उनपर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उन्हें जीवन में धन और सुख-सुविधाओं की कभी कोई कमी नहीं होती।

2- कामयाबी के लिए मेहनत जरूरी

आचार्य चाणक्य आगे कहते है कि जो व्यक्ति पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम को करता है, उनपर माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन और ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है। वह हमेशा आगे ही बढ़ता रहता है। चाणक्य नीति के मुताबिक करोड़पति बनने के लिए परिश्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

3- सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से करें काम

आचार्य चाणक्य के मुताबिक किसी भी काम में सफलता के लिए योजना जरूरी है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी योजना बनाना सफलता की पहली सीढ़ी होती है। ऐसे में किसी भी काम को शुरू करने पहले सोच-विचारकर उसकी रणनीति यानी योजना जरूर बनानी चहिए। योजना बनाकर काम करने वालों को कभी असफलता नहीं मिलती और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

4- अनुशासित जीवनशैली का अहम रोल

जीवन में सफलता का मंत्र बताते हुए आचार्य चाणक्य आगे कहते है कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासित जीवनशैली जरूरी है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है जो समय को महत्व देता है और अपने काम को अनुशासन के साथ पूरा करता है।

विज्ञापन

5- डटकर चुनौतियों से करें मुकाबला

सफलता का मंत्र बताते हुए आचार्य चाणक्य आगे कहते हैं कि जीवन सफल होने के लिए मनुष्य को किसी भी प्रकार की चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए और उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। जीवन में जो व्यक्ति चुनौतियों को स्वीकार करने से घबराता है नहीं वह हमेशा सफल होता है।

विज्ञापन

6- कमाई का कुछ अंश दान जरूर करें

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति लाभ को सभी लोगों में बांटता है वह  बेहद की खुशनसीब और धनवान होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो इंसान अपनी कमाई में से मानव जाति की भलाई के लिए कुछ हिस्सा गरीबों में बांटता है तो, उन पर मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती है और अपना आशीर्वाद बना कर रखती हैं।

विज्ञापन

 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ