Aaj Ka Rashifal : 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा आज सोमवार का दिन, पढ़ें राशिफल और जानें उपाय!

Aaj Ka Rashifal 21 April 2025: आज 21 अप्रैल 2025 दिन सोमवार आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से आपके भविष्य और राशिफल का निर्धारण होता है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 21 april 2025

Aaj Ka Rashifal 21 April 2025: राशिफल के माध्यम से आप ये जान सकते हैं कि कोई भी दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। आज 21 अप्रैल 2025 के दिन मेष राशि में सूर्यदेव विराजमान हैं। वृषभ राशि में बृहस्पति देव हैं। इसी प्रकार कर्क राशि में मंगल नीच के होकर डेरा जमाए हुए हैं। कन्या राशि में मायावी केतु बैठे हैं।

विज्ञापन

चंद्रमा मकर राशि में हैं और मीन राशि में राहु, शनि और बुध व शुक्र मौजूद हैं। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह 21 अप्रैल के राशिफल से पता चलेगा। आइए जानते हैं कि ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 21 अप्रैल 2025 का दिन सोमवार 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

विज्ञापन

मेष राशि

पारिवारिक मामलों में भाग लेकर विवाद को सुलझाएंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

उपाय: सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

पर्सनल रिलेशनशिप में प्यार और देखभाल महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक जोखिम न उठाएं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

नए तरीके से अपनी छवि में परिवर्तन लाएंगे। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव रहेगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन खिलाएं और घायल गोवंश का उपचार कराएं।

विज्ञापन

कर्क राशि

अति भोग-विलासिता के प्रति सतर्क रहें। निजी सुख में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।

उपाय: किसी जरूरतमंद को आटा, चावल या मिश्री का दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

नए विचारों और बदलावों के प्रति ग्रहणशील रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को जल में रोली व चावल डालकर अर्घ्य दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

लोगों के साथ बातचीत में कुशलता प्राप्त होगी। संतान या शिक्षा के मामले में तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और गोवंश का उपचार करें।

विज्ञापन

तुला राशि

मां और आत्मा के सामंजस्य से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: सुबह किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। किसी केस-मामले में सफलता मिल सकती है।

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें और बंदरों को गुड़, चना अथवा केला खिलाएं।

विज्ञापन

धनु राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

उपाय: सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी पर हल्दी लगाकर खिलाएं।

विज्ञापन

मकर राशि

यह समय अंतरज्ञान और भावनाओं पर भरोसा करने का है। पुरानी समस्या का समाधान होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

उपाय: कुत्तों को भोजन कराएं और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रह सकती है। पारिवारिक तनाव हो सकता है। रिश्तों में निकटता बढ़ेगी।

उपाय: सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

विज्ञापन

मीन राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

उपाय: गाय को चार रोटी पर हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ