Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर, 2026 को मेष-मीन तक कैसा रहेगा दिन, किसे होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 20 सितंबर 2026 को दिन रविवार है. यह गणेश चतुर्थी उत्सव का सातवां दिवस भी है. आज के दिन ग्रहों की स्थिति से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, आइए इसके बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से आज का दैनिक राशिफल में जानते हैं.

Aaj-Ka-Rashifal

जानिए आज 20 सितंबर 2026 को सभी राशियों का आज का राशिफल. (Photo Credit: AI/News24)

Aaj Ka Rashifal 20 September 2026: आज रविवार 20 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो शाम में 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगे. इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. यह गणेश चतुर्थी का सातवां दिवस भी है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के साथ आडल योग और विडाल योग का प्रभाव भी रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से यहां जान सकते हैं, पढिए 20 सितंबर 2026 का आज का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

व्यवसाय में अपनाए गए नए तरीके आपके लिए लाभदायक रहेंगे. आपको संतान की चिंता रहेगी. नई योजनाऐं बन सकती है, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं. वाद विवाद से बचें. आज वाहन सुख मिलेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज आप समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें. आज कोई धार्मिक यात्रा संभव है. राजकीय बाधा दूर हो सकती है हालांकि भागदौड़ अधिक रहेगी. निवेशादि आपके मनोनुकूल रहेगा. आप कुछ भी बोलने से पहले सोच लें.

मिथुन राशि

हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें. अपने राज दुसरों को न बताएं अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं. कोई पुराना रोग उभर सकता है. वाणी पर आप नियंत्रण रखें. चोट-चोरी आदि से हानि संभव है इसलिए जोखिम न उठाएं.

विज्ञापन

कर्क राशि

लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्यायें आज दूर होगी. गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा, बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी. अज्ञात भय से आपको चिंता रहेगी. व्यवसाय आपके मनोनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

मन के अनुकूल काम न होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है, तनाव तथा चिंता में वृद्धि होगी. संपत्ति के कार्य से लाभ होगा. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. भवन बदलने के योग बन रहे है. पारवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या राशि

जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वो अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे. आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा. आपको बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी. निवेश व यात्रा आपके मन के अनुकूल लाभ देंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

आज आप अपने विवेक से रुके काम पुरे करेंगे. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपको शारीरिक पीड़ा संभव है. मन में चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा. कोई दु:खद समाचार मिल सकता है जिससे मन व्यथित होगा.

वृश्चिक राशि

आप प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे. घर और बाहर दोनों तरफ आपकी पूछ-परख रहेगी. निवेश आपके लिए शुभ रहेगा, धन प्राप्ति में सुगमता रहेगी इसलिए जोखिम लेने की आवश्यकता नहीं है. विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए सबसे अच्छा समय है.

विज्ञापन

धनु राशि

आप अपने काम को समय पर करना सीखें. आज आपको जीवनसाथी की चिंता रहेगी. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. निवेश में आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

व्यवसाय में पद उन्नती के अवसर आएंगे. अचानक लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं. व्यावसायिक यात्रा आपके लिए सफल रहेगी हालांकि आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. मन में चिंता रहेगी, आपका न्यायपक्ष मजबूत होगा.

कुंभ राशि

आज न चाहते हुए भी आप को दुसरों के लिए काम करना होगा. वाद विवाद से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. आज आपके फालतू खर्च बढ़ेंगे. तनाव व चिंता का माहौल रहेगा. खान पियन को लेकर सचेत रहें.

विज्ञापन

मीन राशि

आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते है इसलिए कोई भी काम स्व-विवेक से सोचें. बकाया धन की वसूली होगी. तनाव तथा अशांति हो सकती है. किसी भी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ