Aaj Ka Rashifal: आज वृषभ-वृश्चिक समेत 3 राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़ें 20 नवंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: जन्म-कुंडली और जन्म तिथि के आधार पर दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिससे दिनभर होने वाली संभावित घटनाओं का पता चलता है. यदि आप जानना चाहते हैं कि 20 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है तो पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Credit- News 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, शोभन योग, अतिगंड योग और किंस्तुघ्न करण का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, तुला राशि में शुक्र ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह, सूर्य ग्रह और बुध ग्रह रहेंगे, जबकि तुला राशि और वृश्चिक राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.

विज्ञापन

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज यानी 20 नवंबर 2025, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि: 

आज जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे, जिससे हताश होकर बैठने से आपके साथ कई लोगों को नुकसान होगा. हालांकि, कारोबार में उन्नति के योग हैं. आज आपको कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और न्यायपक्ष मजबूत होगा.

वृषभ राशि: 

आज आपका भाग्योदय होगा. पूरी मेहनत से अपने कार्य करेंगे तो सफल होंगे. नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर बार-बार मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा. मिथुन राशि के जातक आज अपने खान-पान पर ध्यान दें. दिनभर आज आप झूठ न बोलें क्योंकि स्वयं फंस सकते हैं.

कर्क राशि: 

कर्क राशि के जातक काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. हालांकि, जल्दबाजी में लिए फैसले आज गलत साबित होंगे. व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि: 

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएंगे. साथ ही खुद के तौर-तरीके को बदलेंगे. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास तेल और लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को आज नुकसान हो सकता है.

कन्या राशि: 

व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे. हालांकि, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं. दिन खत्म होने से पहले कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा.

विज्ञापन

तुला राशि: 

कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है, लेकिन आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. इसके अलावा कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. आज तुला राशि वालों के मान व कीर्ति में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि: 

आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. आपकी कुंडली में पारिवारिक यात्रा का योग है. इसके अलावा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और सम्मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

धनु राशि: 

आज आपको आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी. इसके अलावा साझेदारी से लाभ होगा, लेकिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

विज्ञापन

मकर राशि: 

मन ही मन किसी बात से परेशान हैं तो पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें. आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें. कुंडली में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. दिन खत्म होने से पहले मकर राशि वालों को पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा.

कुंभ राशि: 

कुंभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे. उम्मीद है कि बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा. आज आप अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नहीं तो नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि: 

जोखिम के कार्यों से दूर रहें और किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि, आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. मीन राशि वालों को धन संचय में सफलता मिलेगी. विवाहित जातकों को संतान सुख की प्राप्ति आज होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ