Aaj Ka Rashifal: क्या आज फिर होगा नुकसान या दूर होगी हर टेंशन? पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए कल की तरह बेकार रहेगा या कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, इस बारे में आपको राशिफल के जरिए पता चल सकता है. यहां पर आप 2 मई 2026 यानी आज शनिवार के राशिफल के बारे में जान सकते हैं.

Aaj Ka Rashifal 2 May 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 2 मई 2026 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. साथ ही विशाखा नक्षत्र, व्यतिपात योग और दिशाशूल पूर्व का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक रहेगा. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 2 मई 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि:-
आज मौज-मस्ती और मनोरंजन से लाभ होगा. साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा. हालांकि, आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा, नहीं तो गलतफहमी पैदा हो सकती है. इसके अलावा मनोरंजन के पीछे अधिक खर्च हो सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि:- 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है, लेकिन ससुराल की तरफ से कोई अप्रिय खबर सुनने को मिल सकती है. कामकाजी लोग अपने स्टाफ से बनाकर चलें, नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. साथ ही पेट में दर्द रहेगा.

मिथुन राशि:-
आज आपको कोई अच्छा गुरु मिलेगा, जो आपका मार्गदर्शन करेगा. साथ ही मित्रों का साथ मिलेगा और कहीं घूमने जाने का मन बनेगा. इसके अलावा सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. बता दें कि दिनभर परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष रहेगा. 

विज्ञापन

कर्क राशि:-
नकारात्मक विचारों के कारण आज आपका मन परेशान रहेगा. हालांकि, शारीरिक रूप से आप तंदुरुस्त रहेंगे. उम्मीद है कि दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से आप अपने कार्य पूरे कर सकेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि:-
विवाहित जातकों का जीवनसाथी के चक्कर में खर्चा होगा, जबकि अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है. इसके अलावा आय बढ़ेगी और उत्तम भोजन खाने को मिलेगा.

कन्या राशि:-
आज शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अभाव रेहगा. छाती में दर्द या अन्य किसी विकार के कारण आप परेशान रहेंगे. इसके अलावा परिवार में सदस्यों के साथ आज 2 मई 2026 को उग्र वाद-विवाद होगा.

विज्ञापन

तुला राशि:-
आज आपके मन मे सकारात्मक विचार रहेंगे. साथ ही आप पूरे जोश के साथ अपना काम करेंगे. खासकर, नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उत्तम है.

वृश्चिक राशि:- 
आज किसी व्यक्ति के सहयोग व सहायता से आपको लाभ होगा. यदि आप वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमत्ता से कार्य करेंगे तो सफल जरूर होंगे. इसके अलावा परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

विज्ञापन

धनु राशि:-
आमोद-प्रमोद के चक्कर में पैसे खर्च होंगे. विवाहित जातक आज जीवनसाथी के साथ अच्छे पल व्यतीत कर सकेंगे. हालांकि, कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि:- 
व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा. साथ ही घर में मांगलिक कार्य होंगे. हालांकि, घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके चक्कर में खर्चा भी होगा.

कुंभ राशि:-
शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप तंदुरुस्त रहेंगे. उम्मीद है कि दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से जरूरी कार्य पूरे करेंगे. साथ ही मामा के घर पर अच्छा समय बिताएंगे.

विज्ञापन

मीन राशि:-
व्यावसायिक कार्य के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ेगी. हालांकि, नौकरी में पदोन्नति होगी. साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. इसके अलावा मित्रों के कारण लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ