Aaj Ka Rashifal 19 September 2026: आज गुरुवार 19 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज राधा अष्टमी और दुर्गाष्टमी व्रत रखा जा रहा है. इस दिन दधीचि जयन्ती भी है, महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है और साथ ही गणेश चतुर्थी का छठा दिवस भी है. आज रवि योग के साथ गण्ड मूल और आडल योग योग का प्रभाव भी रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से यहां जान सकते हैं, पढिए 19 सितंबर 2026 का आज का राशिफल.

मेष राशि

राजनैतिक जातकों के लिए यह समय बहुत ही उपयुक्त है. विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे. आपके आर्थिक लाभ के योग है. संतान सुख भी संभव है. सुख-सुविधा पर धन का खर्च होगा. शिव उपासना में समय बीतेगा.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

आज आप काम को समय पर करने का प्रयास करेंगे. अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें. संतान से वाद-विवाद हो सकता हैं. कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा. किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते है.

मिथुन राशि

आज किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा. आय की अधिकता रहेगी. जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा. कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं फिर उसे लागू करें, सफलता अवश्य मिलेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: वैभव लक्ष्मी व्रत से मिलता है अपार धन और सौभाग्य, पूजा में ये छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी

कर्क राशि

परिजनों की मदद से आपके रुके काम पूरे होंगे. आज आर्थिक मामले भी सुलझेंगे. वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं. कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे. संतान के व्यवहार से आप दुखी होंगे. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

---विज्ञापन---

सिंह राशि

अपने निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी. व्यापार में इच्छित लाभ होगा हालांकि मेहनत अधिक होगी. सेवा सत्कार में रुचि बढ़ेगी. आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. पढ़ाई लिखाई में आपका मन लगेगा.

कन्या राशि

व्यापार में तनाव का सामना करना पड़ेगा. आप के व्यवहार के कारण आप ही आपसे दूर हो सकते हैं. अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. शेयर मार्केट में निवेश से बचें. आप का अपना धोका दे सकता हैं. पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है.

---विज्ञापन---

तुला राशि

आपका पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा. धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा. नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है. जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे हालांकि आज का समय आपके अनुकूल है.

वृश्चिक राशि

कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है. आज मांगलिक कार्यों में खर्च संभव है. निजी संबंधों में नजदीकियां आएगी. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. किसी बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं. बेहतर होगा समझ से काम लें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Milk in Dream: सपने में दूध या दही देखना शुभ है या अशुभ, काम बनेगा या बिगड़ेगा, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

धनु राशि

कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे. जो लोग आप की निंदा करते थे वे आप से जुड़ना चाहेंगे. पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे. आप फालतू में ज्यादा निरर्थक सोचना बंद कर दें.

मकर राशि

यह दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा. दोस्तों से सहायता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी. परिजनों से मनमुटाव होगा. नौकरी में तबादले के योग हैं. प्रेम-प्रसंग में नया मोड़ आएगा. आज कोई सुखमई यात्रा संभव है.

कुंभ राशि

मनचाही सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे. आपके मकान बदलने के योग है. भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते है. व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी.

मीन राशि

आज अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं. संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे. समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें. भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें.

यह भी पढ़ें: Vastu for Marriage: सिंगल हैं, लाइफ पार्टनर की चाह है? बेडरूम में करें ये 5 बदलाव, जल्द बनेंगे शुभ विवाह के योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.