Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई को कैसे रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 19 July 2024: आज यानी 19 जुलाई शुक्रवार को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? कौन से उपाय आप अपना सकते हैं? आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 7 August 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 July 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने आज यानी 19 जुलाई शुक्रवार का राशिफल और उपाय बताया है, जिसके माध्यम से आप ये जान सकेंगे कि आज आपका दिन कैसा रहेगा? कौनसे उपाय कौनसी बातों को अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा? आइए इन सभी के बारे में आज के राशिफल और उपाय के माध्यम से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।स्वतंत्र निर्णय लेंगे। दांपत्य जीवन सुख में होगा। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा और पूरा दिन अच्छा जाएगा। सुबह किसी व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

मिथुन राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा । घर में ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा। सुबह किसी घायल गोवंश का उपचार करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन

कर्क राशि

रिश्तों में मधुरता आएगी।धन हानि होने की आशंका है।निजी संबंधों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले विचार करें और तब ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें। सुबह किसी गरीब को मिश्री दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि

निजी सुख में वृद्धि होगी। पूरा दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह सूर्य को जल दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें तथा पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन

कन्या राशि

आर्थिक प्रगति होगी। घर में ऑफिस में माहौल सौहाद्र पूर्ण रहेगा। सुबह गाय को चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश या कुत्ते का उपचार करे।

तुला राशि

उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का ध्यान दें। गाय को चार रोटी खिलाएं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जीविका में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।  सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केला या गुड़ चना दे।

धनु राशि

मन अशांत रहेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकले। किसी गाय को कर आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें।

विज्ञापन

मकर राशि

रिश्तों में निकलता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुबह कुत्तों को खाना खिलाएं। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। योजना फलीभूत होगी। कुत्तों को भोजन कराएं। शनि के बीज मंत्र का जप करें। आने वाला दिन उत्तम रहेगा

विज्ञापन

मीन राशि

विरोधी सक्रिय होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। सुबह गाय को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें तथा किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ