Aaj Ka Rashifal: आज वृषभ समेत इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 19 फरवरी 2026 का दिन?

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 19 फरवरी 2026, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 19 February 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 19 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 19 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि और तृतीय तिथि रहेगी. साथ ही पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र, सिद्ध योग, साध्य योग, आडल योग, विडाल योग, कौलव करण और तैतिल करण रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं. इसके अलावा चंद्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 19 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे. यदि आप हताश होकर बैठ गए तो आपके साथ-साथ कई लोगों का नुकसान होगा. दिन खत्म होने से पहले कारोबार में उन्नति होने के योग हैं. नौकरी कर रहे जातकों को आज कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और न्यायपक्ष मजबूत होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज आपका भाग्योदय होगा. यदि पूरी मेहनत से अपने कार्य में लगे रहेंगे तो सफल होंगे. हालांकि, कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे.

मिथुन राशि: 
आज आपको परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो वो दूर होगी. आज झूठ न बोलें, नहीं तो स्वयं फंस सकते हैं. उम्मीद है कि दिन खत्म होने से पहले आपको धन लाभ होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि:
जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि: 
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएंगे. हालांकि, परिवार में बहनों के विवाह की चिंता रहेगी. कपास तेल और लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को आज नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज 19 फरवरी 2026 को भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे. हालांकि, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं. दिन खत्म होने से पहले आपको आर्थिक लाभ होगा.

तुला राशि: 
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. हालांकि, आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे. साथ ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. उम्मीद है कि आज आपके मान-कीर्ति में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं. बता दें कि कुंडली में पारिवारिक यात्रा के योग हैं. आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. इसके अलावा सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

धनु राशि: 
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से आज आपको सफलता मिलेगी. साथ ही साझेदारी से लाभ होगा, लेकिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

विज्ञापन

मकर राशि: 
यदि आप मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान हैं तो पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें. आज आपके शत्रु सक्रिय होंगे, इसलिए सावधान रहें. बता दें कि इस समय आपकी कुंडली में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. पूर्व में किए निवेशों से आज आपको लाभ होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे. बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा. आज अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नहीं तो नुकसान हो सकता है.

मीन राशि: 
आज मीन राशि के जातक जोखिम के कार्यों से दूर रहें और किसी भी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा न करें. आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए सतर्क रहें. आज आप धन संचय करने में सफल होंगे. दिन खत्म होने से पहले संतान सुख की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ