Aaj Ka Rashifal: आज धनतेरस पर चमकेगा इन 4 राशियों की किस्मत का सितारा, पढ़ें 18 अक्टूबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 18 अक्टूबर 2025 को देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. हालांकि, ज्योतिष दृष्टि से भी आज का दिन खास है क्योंकि कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 18 अक्टूबर 2025 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 18 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि रहेगी. साथ ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, तैतिल करण, गर करण, ब्रह्म योग और इन्द्र योग का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा आज धनतेरस का पर्व भी मनाया जा रहा है. नवग्रहों की बात करें तो आज राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शुक्र ग्रह कन्या राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल ग्रह तुला राशि में, बुध ग्रह तुला राशि में और सूर्य ग्रह तुला राशि में रहेगा. वहीं, चंद्र ग्रह सिंह राशि और कन्या राशि में संचार करेंगे, जबकि देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि और कर्क राशि में रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 18 अक्टूबर 2025, शनिदेव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

आज आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. इसके अलावा कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी और जल्दबाजी से हानि होगी. यदि आप किसी से भी झगड़ा नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा, लेकिन परिवारिक क्लेश का आपको सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. आज आपको पुराना धन मिल सकता है. इसके अलावा रुके कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन संतान के विवाह से संबंधित समस्या रहेगी.

मिथुन राशि

अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें, बल्कि उन्हें सुधारने के बारे में सोचें. व्यवसायिक नई योजना बनेगी और कार्यपद्धति में सुधार से लाभ होगा. घर और बाहर दोनों जगह सम्मान मिलेगा. विवाहित जातक जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें.

विज्ञापन

कर्क राशि

कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे. उम्मीद है कि आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधान रहें. इसके अलावा थकान और चिंता दिनभर बनी रहेगी, लेकिन रुके कार्य पूरे होंगे. साथ ही धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.

सिंह राशि

जल्दबाजी में कार्य करने से हानि हो सकती है. इसके अलावा परिवार में चिंता तथा तनाव रहेगा. नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर विवाद से बचें और नए दोस्त बनाएं. आज आपको वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखनी होगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे. हालांकि, माता से अकारण विवाद होगा. यदि आज आप यात्रा कर रहे हैं तो वो सफल रहेगी. इसके अलावा प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी और राजकीय बाधा दूर होगी.

तुला राशि

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, लेकिन भय, पीड़ा, चिंता व तनाव रहेगा. संपत्ति से जुड़े कार्यों से आज आपको लाभ होगा और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. संतान की नौकरी लगने से माता-पिता का मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

किसी की सुनी-सुनाई बात पर ध्यान न दें, अन्यथा दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा. विद्यार्थी वर्ग आज सफलता हासिल करेंगे. साथ ही पार्टी या पिकनिक का आनंद लेंगे. इसके अलावा रुके कार्यों को गति मिलेगी.

विज्ञापन

धनु राशि

निवेश से आपको लाभ होगा. यदि आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो बनते हुए कार्य बिगड़ जाएंगे. इसके अलावा कोई दु:खद समाचार मिल सकता है. उम्मीद है कि कार्य की अधिकता से आज आपका निजी जीवन प्रभावित होगा.

मकर राशि

ज्यादा होशियारी से आपको नुकसान हो सकता है. हालांकि, कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी. इसके अलावा विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा और आत्मसम्मान बढ़ेगा. साथ ही शत्रु परास्त होंगे, लेकिन आपके अपने आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं. यदि आज आप विवाद से बचेंगे तो अच्छा रहेगा. माता-पिता को बच्चों के विवाह की चिंता सताएगी.

मीन राशि

नौकरीपेशा जातक अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे. इसके अलावा व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बेरोजगार जातकों की बेरोजगारी दूर होगी. विवाहित जातकों को जीवनसाथी की चिंता रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ