---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें 17 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 17 मई 2026 रविवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: आज 17 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. वैशाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र रहेगा. करण की बात करें, तो किंस्तुघ्न, बव और बालव करण रहेगा. इसके साथ ही शोभन, अतिगण्ड और सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 17 मई 2026, दिन रविवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

---विज्ञापन---

आप सोचते कुछ है पर आपके साथ होता कुछ और है. जीवन साथी की लापरवाही से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है. बिना योजना के बनाए गए लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं. आज आपके खर्च अधिक बढ़ेंगे.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

आज आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी. आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे. आज आपके पारिवार में शांति, सुख-चैन रहेगा. आपके निजी संबंधों में मधुरता आएगी.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

आपकी लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी. आपकी सफलता से आपके यश में वृद्धि होगी. विदेश जाने के योग बन रहे हैं हालांकि भय बना रहेगा. आप अपने संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

आज आपके सोचने समझने की क्षमता में कमी आएगी. माता-पिता के साथ आपका काफी समय व्यतीत होगा. धन लाभ के शुभ अवसर बनेंगे. आपके वाद विवादों में कमी होगी. विरोधी आपका काम बिगाड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Guru Gochar: उच्च राशि में गुरु गोचर करेगा कमाल, 2 जून से इन राशियों पर बरसेगा पैसा

---विज्ञापन---

सिंह राशि 

आपके परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आज आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, बस आपको संयम से काम लेना होगा. आज मौन रहना ही आपके लिए लाभदायक होगा.

---विज्ञापन---

कन्या राशि 

समय के उतार चढ़ाव से आप निराश होंगे. आपका अपने जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. आज पुराने रोग उभरने की संभावना है. दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए आज का समय अच्छा है.

---विज्ञापन---

तुला राशि 

आपकी लोकप्रियता से ही शत्रु परास्त होंगे. आपकी पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे. वाहन खरीदने के लिए यह समय उपयुक्त है. संपत्ति से जुड़े विवाद समाप्त होंगे.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि 

आज आप अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, आपको लाभ होगा. परिवार में शांति बनाए रखें. उदर रोग से पीड़ित रहेंगे. आज का दिन आपके लिए मध्यम है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Shukra Gochar: 11 जून को पुष्य नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन 4 राशियों को देगा लाभ, मिलेगा अपार पैसा

धनु राशि 

---विज्ञापन---

समय की अनुकूलता का आभास आपको आज अवश्य होगा. लंबे समय से अटके मामलों में आज गती आएगी. आपकी व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी यद्यपि आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा और खर्च बढ़ सकता है. आज अपनी यात्रा के योग टालें.

मकर राशि 

---विज्ञापन---

आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं. संतान के स्वास्थ में सुधार होगा. सोच के परे काम हो रहे हैं. लाभ से हानि का अनुपात कम होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आपके करियर में बदलाव आएंगे.

कुंभ राशि 

आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है. नए अनुबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. आज धन का लाभ होगा. आपके शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा. आज आपके कार्य की अधिकता रहेगी.

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. व्यापार बदलने की जल्दबाजी ना करें. आज खर्च की जगह लाभ होगा. आपकी निराशा कम होगी. स्वास्थ्य ठीक रहने के पूरे आसार हैं.

ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: May 17, 2026 06:33 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola