Aaj Ka Rashifal 17 January: सकट चौथ के दिन 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 17 January 2025: आज यानी 17 जनवरी शुक्रवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 17 January 2025

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 January 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज सकट चौथ भी है। माताएं अपने बच्चों के लिए व्रत रखती हैं। गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। मघा नक्षत्र, सौभाग्य और शोभन योग का खास संयोग बन रहा है। राहुकाल का समय सुबह 11:11 से दोपहर 12:31 बजे तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 12 राशियों के पूरा दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

घर में तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रगति होगी।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी परंतु मन परेशान हो सकता है। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी।  आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। सुबह गाय को चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।रिश्तों में निकटता आएगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगी परंतु लाभ होगा। किसी गरीब को आता या चावल दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

देशाटन की स्थिति सुखद होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें।आर्थिक जोखिम न उठाएं।बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिला देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि

हनुमान जी की उपासना हितकारी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जा सकते हैं। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।

विज्ञापन

मकर राशि

ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी और परिवार के किसी सदस्य के साथ धार्मिक स्थान पर जाएंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। सहयोग लेने में सफल होंगे। मन में बुरे विचारों को ना आने दें। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा।स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ