Aaj Ka Rashifal 17 February: सोमवार को 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 17 February 2025: आज यानी 17 फरवरी सोमवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 april 2025

Aaj Ka Rashifal 17 February 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज यानी 17 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन सोमवार है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और शुला योग का संयोग बन रहा है। बन रहा है। राहुकाल का समय सुबह 08 बजकर 21 मिनट से 09 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 17 फरवरी, सोमवार का राशिफल और उपाय बताया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आर्थिक जोखिम न उठाएं। कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। संतान के कारण चिंतित रह सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें वह किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। सुखद यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक मामले में सुधार होगा। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दे वह सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें व शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

सुखद समाचार प्राप्त होंगे।कारोबार में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

पिता के कारण चिंतित रह सकते हैं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

भाई बहन और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकले। किसी घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

विज्ञापन

मकर राशि

अनचाही यात्रा बन सकती है। अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। मन परेशान रह सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

धन व्यय के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद ले व सूर्य को जल दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

मीन राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में जारी प्रयास सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ