Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: आज बुधवार 16 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के साथ षष्ठी तिथि भी है. आज भगवान कार्तिकेय की पूजा का स्कन्द षष्ठी का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन गणेश चतुर्थी का तीसरा दिन भी है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग के साथ विडाल योग का साया भी रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से यहां जान सकते हैं, आइए 16 सितंबर 2026 का आज का राशिफल.
मेष राशि
कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी. पारिवारिक विवादों के चलते आप चिंतित रह सकते हैं. आप अपने विचारों को शुद्ध करें. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है. आज किसी सामाजिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते है.
---विज्ञापन---
वृषभ राशि
आज आप मन लगाकर अपना कार्य करें, क्योंकि मेहनत अधिक करने के बाद ही परिणाम मिलेंगे. व्यापारिक लाभ के योग बन रहे हैं. धर्म-कर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी. पारिवारिक वातावारण आपके अनुकूल रहेगा. स्वास्थ पर ध्यान देना होगा.
मिथुन राशि
आज का दिन आप के लिए शुभ है. आपके पुराने मित्रों से भेंट होगी. सहकर्मियों का आपको सहयोग मिलेगा. अनावश्यक वाद विवादों को टालें. पूंजी निवेश से लाभ होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी. संत दर्शन की संभावना है.
---विज्ञापन---
कर्क राशि
पुराने मामले सुलझ सकते है. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव है. आपके अपने ही आप को धोखा दे सकते हैं इसलिए उनसे सतर्क रहें. आकस्मिक धन लाभ संभव है. व्यापार विस्तार की योजना टालें.
यह भी पढ़ें: Copper Water Benefits: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना क्यों माना जाता है शुभ, किस तत्व और ग्रह से है संबंध, जानें
---विज्ञापन---
सिंह राशि
आज आपको मानसिक शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है. व्यापारिक उन्नति आपको मिलेगी. विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा. संतान का सुख मिलेगा. माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा. स्वयं पर विश्वास करें, दूसरों की देखा देखी न करें.
कन्या राशि
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी. विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है. हर किसी को अपने मन की बात न बताए नुकसान हो सकता है. मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा.अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है.
---विज्ञापन---
तुला राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों से आपके मतभेद संभव है. सुख-सुविधा के सामान में आपका धन खर्च होगा. पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. आज आपका न्यायपक्ष मजबूत होगा.
वृश्चिक राशि
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है. परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे है. पारिवारिक यात्रा के योग भी है. व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित हो सकते हैं.
---विज्ञापन---
धनु राशि
आपके विरोधी सक्रिय होंगे. योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा. वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें. आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं. आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता ह
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar Rashifal: राहु का मकर गोचर इन 5 राशियों के लिए लाभकारी, जून 2028 तक बरसेगी धन-धान्य की कृपा
मकर राशि
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी. घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे. कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी. भूमि भवन में आप निवेश कर सकते है. आज करने वाली यात्रा को आप टालें.
कुंभ राशि
अपने स्वास्थ्य पर आप ध्यान दें. जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी. व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी. आप बुरी संगत छोड़ दें. नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है. चिंता मत करे, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा.
मीन राशि
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे. अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय श्रेष्ठ है. नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है. स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.