Aaj Ka Rashifal: वृषभ समेत इन 3 राशियों का आज होगा भाग्योदय, पढ़ें 16 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि 16 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बुरा? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज गुरुवार का 12 राशियों का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 16 April 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 16 अप्रैल 2026 को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. साथ ही उ० भा० नक्षत्र, ऐन्द्र योग और दक्षिण दिशा शूल रहेगी, जबकि राहुकाल दोपहर में 1:30 से 3 बजे तक रहेगा. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें 16 अप्रैल 2026, गुरुवार के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
हर किसी के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन यदि आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा. हालांकि, आज कारोबार में उन्नति होने के योग हैं. आपको अपने कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा और न्यायपक्ष मजबूत होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
ये आपके भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल जरूर होंगे. हालांकि, कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से आप परेशान रहेंगे.

मिथुन राशि: 
आज परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. हालांकि, आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो वो दूर होगी. इसके अलावा धन लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए आज कर्ज लेना पड़ सकता है. हालांकि, शाम से पहले संतों का सानिध्य प्राप्त होगा.

सिंह राशि: 
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं और खुद के तौर-तरीके को बदलें. आज परिवार में बहनों के विवाह की चिंता रहेगी. कपास, तेल और लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज (16 अप्रैल 2026) भी कन्या राशि वालों के पूर्ण नहीं हो पाएंगे. हालांकि, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं. उम्मीद है आज आपको आर्थिक लाभ होगा.

तुला राशि: 
कार्यस्थल पर आज कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. इसके अलावा आज आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. शाम से पहले आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है. साथ ही आपके मान-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज पारिवारिक यात्रा के योग हैं. इसके अलावा आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. साथ ही प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बता दें कि नई तकनीक के प्रयोग से आज आपको लाभ होगा.

विज्ञापन

धनु राशि: 
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से आज आपको किसी काम में सफलता मिलेगी. साथ ही साझेदारी से लाभ होगा. हालांकि, घर में बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी.

मकर राशि: 
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं तो पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से बात करने के बाद ही निर्णय लें. बता दें कि आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे. हालांकि, विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. साथ ही पूर्व में किए निवेशों से आज लाभ होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा. हालांकि, अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है.

मीन राशि: 
आज आप जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें और किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि, आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं. बता दें कि आज आपको संतान सुख मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ