Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 15 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. अपने भाग्यफल के बारे में जानने के लिए पढ़ें 15 अप्रैल 2026 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 15 April 2026: आज 15 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आज वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्गशी के दिन पूर्व भाद्रपद और उत्तरभाद्रपद नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. आज के दिन ब्रह्म और इंद्र योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 15 अप्रैल 2026, बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आपकी पैत्रक संपत्ति का निपटारा आज संभव है. आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है. मेहमानों का आगमान आज हो सकता है. विदेश में आपका व्यापार है तो उसको विस्तार करने की सोच सकते हैं, लाभ होगा.

वृषभ राशि  

विज्ञापन

आज के दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी. कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है. जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा. यात्रा हो सकती है.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

अभी नहीं तो कभी नहीं. आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे. आप समय रहते संभल जाएं. माता के स्वास्थ में लाभ होगा. आज पेट संबंधित कोई तकलीफ आपको बढ़ सकती है.

कर्क राशि 

विज्ञापन

सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज रुकावट आ सकती है. आपके भूमि-भवन के सौदे आज हो सकते हैं. पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा. व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा.

सिंह राशि

विज्ञापन

आज मनोरंजन का वक्त नहीं हैं, अपना ध्यान अपने करियर पर दें. व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे. लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं. आज वाहन का सुख भी संभव हैं.

कन्या राशि 

विज्ञापन

मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे. किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी. पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है. समय रहते धन संचय कर लें.

तुला राशि 

विज्ञापन

नए अनुबंध आज हो सकते हैं. जो भूमि आप ने क्रय की है आप को खूब फलने वाली है. आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है. पैसों का लेन-देन आज संभल कर करें. समय श्रेष्ठ है.

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

आप के अपनों से धोखा मिल सकता है. कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं. कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें. योजनाएं अधूरी रहेगी.

धनु राशि 

विज्ञापन

कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है. राजकार्य में अटकलें आ सकती है. कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें. संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी. घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा.

मकर राशि 

विज्ञापन

आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है. व्यवहार को नम्र बनाया. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा. सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

बातचीत की शैली से लोग प्रभावित होंगे. प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी. राजनितिक हस्तियों से परिचय होगा. मोज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे. अपने स्वास्थ का ध्यान रखें.

मीन राशि 

विज्ञापन

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपके शत्रु आपसे ही परास्त होंगे. विवाह की चर्चा साकार रूप ले सकती है. किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा. पेट संबंधित पीड़ा संभव है इसलिए खाने पीने को लेकर सतर्क रहें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ