---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 15 April 2024: आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आपको किन-किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए? आपके लिए कौन से उपाय अपनाने शुभ रहेंगे। आइए इन सबके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से राशिफल के जरिए जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 15 April 2024: 15 अप्रैल, सोमवार का राशिफल बता रहा है कि 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा? जबकि, कुछ राशियों को अपना सच्चा प्यार, व्यापार में लाभ और नौकरी में सफलता मिल सकती है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने सोमवार का राशिफल बताया है जिसके जरिए आप अपने आज के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा और आपके लिए कौन से उपाय अपनाने शुभ रहेंगे?

1. मेष राशि

पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार में चल रही कठिनाइयों का समाधान होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

2. वृष राशि

अतीत को लेकर कोई अंतिम निर्णय लेंगे और भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गरीब को आटा अथवा चीनी का दान करें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि

पारिवारिक परिस्थितियों और कार्यस्थल पर विवादों का सूझबूझ से समाधान करेंगे। किसी कार्य को लेकर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह किसी से न उलझें। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मी तथा अधिकारियों से प्रेम से बात करें। गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

4. कर्क राशि

नई ऊर्जा के साथ पुरानी समस्या का समाधान करेंगे। अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग है। किसी भी परिस्थिति को आसानी से सुलझा लेंगे। गरीब को भोजन करा दें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि

कठिन परिश्रम का पुरस्कार मिलेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार की भूल को क्षमा करेंगे तो मन को शांति मिलेगी। सुबह सूर्य को जल दें। सूर्य के बीच मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी और गुड़ खिला दें।

---खबर नीचे जारी है---

6. कन्या राशि

विरोधियों पर जीत अर्जित करते हुए कार्यस्थल पर नई शुरुआत करेंगे। निजी और व्यावसायिक जीवन में अपनी वरीयताओं को बनाए रखें अन्यथा आपके बिना वजह उलझन होगी। दिखावटी लोगों से बचें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि

अत्यधिक कार्यभार से व्यथित होने के बजाय जिम्मेदारियां साझा करना उचित होगा। व्यावसायिक जीवन और निजी संबंधों में लचीला रवैया अपनाते हुए स्थिरता प्राप्त करेंगे तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की बात को मान लेंगे तो आपको अच्छा अनुभव रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें। भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

8. वृश्चिक राशि

भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकता है लेकिन आपका उत्साह में जोश बना रहेगा। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसको पूरा करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है। सुबह हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

रचनात्मक कार्यों में उत्साह के साथ भाग लेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। अतीत को पीछे छोड़कर वर्तमान पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा। अपने पारिवारिक संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

10. मकर राशि

परिस्थितियों को बोझिल न बनने दें। किसी नए कार्य को करने के लिए ये शुभ अवसर है। बिना वजह लोगों पर शक न करें अन्यथा आपको हानि होगी। कुत्ते को भोजन करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

आज आप घर और कार्यस्थल पर नई शुरुआत करेंगे। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। अगर आप गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आज न खरीदें। गाड़ी धीमे चलाएं और परिवार में बिना वजह लोगों से न उलझें। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

---खबर नीचे जारी है---

12. मीन राशि

खानपान और काम में संतुलन बिठाने की आवश्यकता है। आप अपनी सूझबूझ से कार्यों को आराम से सुलझा लेंगे। परिवार में किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को भोजन करा दें।घायल गाय का उपचार करा दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 14, 2024 02:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola