---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal 14 May: गुरु करेंगे बुध की राशि में प्रवेश, कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: आज यानी 14 मई की रात बुध की राशि मिथुन में गुरु गोचर करेंगे। 12 राशियों के लिए पूरा दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: आज यानी 14 मई को ज्येष्ठ माह का दूसरा दिन है। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार है। रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले 12 राशियों के लिए पूरा दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने राशिफल के जरिए बताया है। मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए उपाय बताए हैं। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

चली आ रही परेशानी कम होगी। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

गुरु आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शिक्षा या प्रतियोगिता के कारण तनाव मिल सकता है। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

दंपति जीवन में सुधार होगा। अहंकार पर नियंत्रण रखें और नकारात्मक विचारों से बचे। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

गुरु का परिवर्तन कुछ समस्याएं देगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सार्थक सिद्ध होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह गाय को 4 रोटी में गुड़ डालकर दें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। तरक्की के अवसर मिलेंगे। धनयश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्रका जाप करें।

धनु राशि

अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।रचनात्मकप्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गोवंश  को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: मूलांक 5 वालों के लिए कैसे रहेंगे 31 मई से पहले के दिन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें शुभ अंक और रंग

मकर राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझन व तनाव मिल सकता है।रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहे। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

सुखद समाचार मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पिता याधर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्षमजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: नौकरी, व्यापार, करियर के मामले में कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल और भाग्यफल

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2025 09:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola