Weekly Horoscope 2025: नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और पिछले सप्ताह की तुलना में हफ्ता 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए 18 मई 2025 तक सप्ताह कैसा रहने वाला है? आर्थिक स्थिति के लिहाज से मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? कौन से अंक और तिथि शुभ रहेगी? इन सभी के बारे में ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट ने जानकारी दी है। आइए 12 राशि के लिए 18 मई तक सप्ताह कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।
मेष राशि
नौकरी/व्यापार: ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक फल पाकर बहुत ही प्रसन्न होंगे।
धन/आर्थिक स्थिति: घर की सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। आर्थिक परेशानियों का समाधान मिल जाएगा।
वृषभ राशि
नौकरी/व्यापार: ऑफिस में सोच से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर के संबंध में विकास प्रयासों के बिना संभव नहीं हो सकता है।
धन/आर्थिक स्थिति: धन से जुड़ी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर नया व्यापार खोल रहे हैं तो उसके लिए लोन लेना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी/व्यापार: जातकों के लिए बेहद ही लाभकारी होने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
धन/आर्थिक स्थिति: वहीं शेयर मार्किट में जो पैसा फंसा हुआ था उसमें भी लाभ मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
नौकरी/व्यापार: विदेश जाकर नौकरी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जातक जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें नए उद्यम मिलने की संभावना है।
धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मनचाहा लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
नौकरी/व्यापार: व्यापार में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में कोई प्रमोशन रुका हुआ है, तो वो भी आपको मिलने की पूरी संभावना है।
धन/आर्थिक स्थिति: बेहद ही लाभकारी साबित होगा। वेतन वृद्धि होने की भी संभावना है।
कन्या राशि
नौकरी/व्यापार: मनचाही नौकरी मिलने की सम्भावना है। जो लोग अपना व्यापार कर रहे हैं उनके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।
धन/आर्थिक स्थिति: एक के बाद एक गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि
नौकरी/व्यापार: आगे बढ़ने के बहुत से अवसर मिलेंगेसितारों का पक्ष आपकी तरफ रहेगा।
धन/आर्थिक स्थिति: धन से जुड़ी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और आय भी बढ़िया बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी के अवसर संभव होंगे और मौजूदा नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं।
धन/आर्थिक स्थिति: शेयर की खरीदारी से भी कुछ मुनाफा देखने को मिलेगा। अपने परिवार के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ेगा।
धनु राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। अगर पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो उसमें भी मनचाहा लाभ मिल सकता है।
धन/आर्थिक स्थिति: धन का बढ़िया आगमन बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से भी ज्यादा बढ़िया हो जाएगी।
मकर राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। युवाओं की बात करें तो उनके लिए बेहद ही अनुकूल रहेगा।
धन/आर्थिक स्थिति: आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि
नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अपने वरिष्ठों से चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। करियर को लेकर विदेश में नए अवसर मिलने की संभावना बन सकती है।
धन/आर्थिक स्थिति: लेन-देन करते समय सावधानी बरतें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।
मीन राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरीपेशा वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिलेगी।
धन/आर्थिक स्थिति: व्यापार में अचानक से धन लाभ मिलेगा, जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।