Aaj Ka Rashifal: आज होलिका दहन के दिन 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय
Aaj Ka Rashifal 13 March 2025: 12 राशियों के लिए होलिका दहन का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
Edited By Simran Singh

13 मार्च का राशिफल
Edited By Simran Singh

13 मार्च का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 13 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 13 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 बजकर 35 मिनट से होगी। 14 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी। 13 मार्च को किसी भी तरह के शुभ कार्यों को न करने का समय दोपहर 2 बजकर 05 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। 12 राशियों के लिए होलिका दहन का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 13 मार्च का राशिफल बताया है। किस राशि के लिए कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? इसकी भी जानकारी दी है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।
पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आध्यात्मिक उन्नति का अवसर मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लोगों से बातचीत में संयम रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी का दान करें।
शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।
अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता या धर्मगुरु का साथ मिलेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी जिसकी वजह से मन परेशान रह सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
रिश्तों में निकलता आएगी।किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
जीविका के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सत्ता पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।
मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।
ये भी पढ़ें- Holika Dahan Katha: बुराई पर अच्छाई की जीत… जानें होलिका दहन की कथा, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय
व्यवसाय में व्यस्त रहेंगे। लंबी दूरी की आध्यात्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: