Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 12 May 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से 12 मई 2024 का राशिफल और उपाय बताया है, आइए जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 12 May 2024 Sunday Horoscope

रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 May 2024: आज यानी 12 मई, रविवार को आपका दिन कैसा रहेगा? 12 राशियों को कौनसे उपाय अपनाने से लाभ होगा? आइए इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल और उपाय से जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

मन आनंदित रहेगा। आज किसी यात्रा पर आप घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक मुद्दों को लेकर के भावुक व संवेदनशील रहेंगे। निजी क्षेत्र व व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

सामाजिक लोगों के साथ अपना जीवन बिताएंगे। परिवार के लोगों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें अन्यथा बिना वजह उलझन का सामना करना होगा। कार्यस्थल का तनाव घर ना लाएं  सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। किसी छोटी बच्ची को उपहार दे अथवा ऊनी वस्त्र दें।

3. मिथुन राशि

कृषि अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपको सफलता के पूर्ण अवसर मिलेंगे। घर में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से घर का माहौल सुखद रहेगा वह आपके बच्चे खुश होंगे। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्धदेव के बीज मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को जला दें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

धन हानि की आशंका है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। कई विषयों को लेकर मन अशांत हो सकता है अतः शांत दिमाग रखें और कहीं घूमने निकल जाए व परिवार के साथ रहे। सुबह माता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलना। सूर्य को रोली और चावल डालकर जला दें।

5. सिंह राशि

दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। समाज में नए लोगों के साथ उठना बैठना होगा वह अच्छी मुलाकात होंगी। किसी नई योजना पर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। सूर्य देव को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी और नई ऊर्जा का एहसास होगा। आज कार्य क्षेत्र में आपकी उत्पादकता बहुत अच्छी रहेगी। यार दोस्तों के साथ कहीं घूमने या सैर सपाटा हो सकता है। कुल मिलाकर के एक अच्छी ऊर्जा से भरा हुआ दिन होगा। सुबह के समय किसी गाय को हरा चारा खिला दें। किसी घायल गोवंश का उपचार भी कर दें तो अच्छा होगा।

7. तुला राशि

छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान ना हो अन्यथा इसका असर आपके निजी में व्यावसायिक जीवन पर पड़ेगा। कुछ बातों पर ध्यान ना दें तो जीवन सुगमता से बीतेगा। घर परिवार में बड़े लोगों का सम्मान करें वह उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। सुबह किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें वह उसको खाना भी खिला दे।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज आपका जीवन बहुत अच्छा रहेगा। नए विषय व नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। सुबह बंदर को गुड़ चने अथवा केले दें और किसी गरीब को भोजन करा दें।

9. धनु राशि

किसी कार्य को संपन्न होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे वह आपसे कुछ ना कुछ उम्मीद जरूर रखेंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपका पढ़ाई में मन अच्छा लगेगा। सुबह किसी गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

10. मकर राशि

पुरानी बातों पर ज्यादा ना सोचे अन्यथा जीवन में कहीं ना कहीं कुटिल अनुभव होगा। परिवार के साथ दिन बीते तो अच्छा रहेगा। सुबह कुत्तों को भोजन दे और घायल कुत्तों का उपचार भी करा दें।

11. कुंभ राशि

विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक व व्यावसायिक जीवन में आपको तनाव रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज आपका मन परेशान कर सकता है। वाहन धीमे चलाएं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

12. मीन राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपकी सकारात्मक सोच से जीवन परिवर्तन आएगा। परिवार में समाज के लोगों से आपका व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। आज किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। माता-पिता के साथ दिन गुजरेगा और अच्छा रहेगा। सुबह सूर्य देव को हल्दी में चावल डालकर जल दे। किसी गोवंश को चार रोटी व गुड दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ