Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 जून को आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा आज के राशिफल में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। साथ ही कुछ उपाय भी बताए गए हैं। आइए आज यानी 12 जून बुधवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 12 june 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024: आप अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आज के बारे में जान सकते हैं। भविष्य में आपको किन किन परिस्थितियों को सामना करना पड़ सकता है? कौन से उपाय अपनाने आपके लिए फलदायी रहेंगे? किन बातों का ख्याल रखना आपके लिए शुभ रहेगा? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि  

किसी मित्र का आना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। समाज में सम्मान अर्जित करेंगे तथा आत्मविश्वास मजबूत होगा और जीवन में प्रेम रहेगा।

मिथुन राशि

किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मन खुश रहेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें। कारोबार से आय में वृद्धि होगी वाहन के रखरखाव तथा वस्त्रों आदि पर खर्च कर सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

संतान सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। अपनी सुख सुविधाओं को लोगों के साथ साझा करेंगे तो आनंद मिलेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

मन परेशान हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। घर व कार्यस्थल पर सहयोग का माहौल रहेगा। पड़ गए प्रतिष्ठा का समुचित इस्तेमाल करेंगे। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

खानपान में रुचि बढेगी। मन में शांति रहेगी चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है। नए रिश्ते जुड़ेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि

क्रोध के अतिरिक्त से बचे। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है धन प्राप्ति के संकेत हैं। घर परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यापार में कठिनाई आ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्म संयत रहे व क्रोध से बचे। आत्मविश्वास के साथ नए अनुभव की यात्रा पर आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा।कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी और अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको संघर्ष करना होगा और यह पक्का है कि आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। यह सही समय है कि आप कोई नया कार्य शुरू करें। दिल दिमाग दोनों से ही परिस्थितियों पर विचार करना ठीक रहेगा। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीपक जलाएं।

विज्ञापन

मीन राशि

परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र अथवा सहयोगी की मदद से कारोबार में वृद्धि होगी। परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे। पारिवारिक संबंधों में प्रतिबद्धता के कारण आपका सम्मान होगा। भावनाओं में सरल और सहज रवैया आपसे अपेक्षित है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ