Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: आज 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज त्रयोदशी तिथि पर मासिक शिवरात्री है. यह दिन महादेव की पूजा के लिए खास होता है. मासिक शिवरात्री पर भद्रा रहेगी और विडाल योग प्रभावी रहेगा. आज रवि प्रदोष व्रत भी है. इसके साथ ही आज रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहने वाला है. आज गर, वणिज और विष्टि करण रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 12 जुलाई 2026, दिन रविवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आज कोई आकस्मिक बड़ा खर्च होने की आशंका है. कार्यस्थल पर व्यस्तता अधिक रहेगी. जल्दबाजी से हानि संभव है. वाद विवाद न करें. परिवारिक क्लेश भी हो सकता है.
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. कोई पुराना फंसा धन मिल सकता है. आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे. संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी. अनाज तिलहन व्यवसाईयों के लिए समय व्यस्त रहेगा.
अपनी गलतियों को नजर अंदाज करना ठीक नहीं है. कोई नई व्यवसायिक योजना बन सकती है. आपकी कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा. घर-बाहर दोनों जगह आपकी पूछ-परख रहेगी. जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें. अपने आप को संभाले संगती बदलें.
कारोबार में मंदी की वजह से आप परेशान रहेंगे. आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे. आज मानसिक थकान रहेगी. धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. आपके कार्य में सिद्धि होगी.
आज जल्दबाजी में हानि से बचें. परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे. कार्यस्थल पर विवाद करने से बचें. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. नए दोस्त बनेंगे. संतो का सत्संग होगा.
आपकी वाक शैली से लोग प्रभावित होंगे. माता से अकारण विवाद हो सकता है. आज की यात्रा सफल रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी. भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव दिमाग में बसे रहेंगे. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. धनलाभ होगा. संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे.
किसी की सुनी सुनाइ बातों पर ध्यान न दें. दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी.
आज निवेश से लाभ संभव है. अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. दुखद समाचार मिल सकता है. कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे. पिता से विरोध हो सीता है.
कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है. कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी. विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे. आपकी प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा. आत्मसम्मान बढ़ेगा. आपके शत्रु परास्त होंगे. आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे. आज विवाद से बचें. बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी. खान पियन के विशेष ध्यान रखना होगा.
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है. सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा. स्वास्थ्य नरम रहेगा. पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. न्याय पक्ष मजबूत होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.