Aaj ka Rashifal, 12 August 2023: दिल खोल कर करें अपने भाग्य का स्वागत, आज हर राशि को मिलेगा कुछ-न-कुछ खास
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Rashifal, 12 August 2023: वैदिक ज्योतिष की मदद से आप अपने भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। इससे आपको भविष्य के लिए योजना बनाने में भी आसानी होगी और आप जीवन में आने वाली चुनौतियों का भी सही तरह से सामना कर सकेंगे। जानिए आज शनिवार का दिन किन उपायों को करने से आपके लिए अच्छा रहेगा।
आप अपने आप को कष्ट देना बंद करें और आगे की ओर देखें। जरूरी नहीं कि आज का दिन भी खराब बीतें, अच्छा भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। दिल खोल कर भाग्य का स्वागत करें।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग- स्काई ब्लू
यह भी पढ़ें: शालिग्राम की पूजा में इन नियमों का रखना होता है ध्यान, अन्यथा नुकसान होते देर नहीं लगती
हर व्यक्ति को किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए जमीन पर भेजा गया है। भाग्य ने आपके लिए कुछ अच्छा सोचा हुआ है और आपको बहुत जल्दी बड़ा फायदा होने वाला है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- बेबी पिंक
अपने आप पर आत्मविश्वास बनाए रखें और नई जिम्मेदारियों को लेने से न डरें। प्रेम संबंधों में भी कामयाबी मिलेगी, बस आप अपनी तरफ से कोई कमी न छोड़ें। अपने पार्टनर को बताएं कि आप उन्हें कितना चाहते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीकॉक ब्लू
दूसरों को खुद से पहले रखना छोड़ें। इससे आपको कष्ट होगा और आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। परिवार पर ध्यान दें और लाइफ पार्टनर और बच्चों के साथ समय बिताएं। मूड अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- डार्क पिंक
जो कुछ दिखता है, वो होता नहीं है और होता है, वो दिखता नहीं है। आप भी इस समय भ्रम जाल में फंसे हुए हैं जो आपको गलत निर्णय लेने के लिए विवश कर सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को समझें और बहादुर बनें।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- संतरी
अगर आपके सपनों को कोई पूरा कर सकता है तो वो केवल आप खुद ही है। अपने आप पर ध्यान दें और जो कुछ हो रहा है, उसे अपने हाथों में लेकर सुधारने का प्रयास करें। जीवन को अच्छा बनाने का यही एक तरीका है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पेस्टल ग्रीन
अगर आपको ऐसा कुछ मिलता है जिसकी आपको जरूरत नहीं है तो भी आप उसे संभाल कर रखें। हो सकता है कि उसकी किसी ओर को जरूरत हो। दूसरों की मदद करना आपके लिए सौभाग्य के द्वार खोलेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- सलेटी
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Ke Upay: आज ही करें लाल किताब में दिया शराब का यह टोटका, रातों रात चमक उठेगा बिजनेस
आपके लिए अभी सर्वोत्तम समय बना हुआ है। आप जो कुछ भी करना चाहें, उसे कर सकते हैं। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसी में आपको सफलता मिलेगी, आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- गेंरुआ
आप जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें। आज एक मामूली गलती भी आपके पूरे जीवन को बर्बाद कर सकती है। रिलेशनशिप में आगे बढ़ने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाए, समय ठीक नहीं है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- डार्क चॉकलेट
खुद पर संदेह करना छोड़ें और पूरे जी-जान से अपने लक्ष्य की प्राप्ति में जुट जाएं। दिन अच्छा बीतेगा, शाम का समय परिवार के साथ कहीं हिल स्टेशन पर बीत सकता है। पिता के सहयोग से हर कठिनाई सुलझ जाएगी।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- रामा ग्रीन
किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं जो आने वाले समय में आपको मोटा लाभ दिलाएगा। खुद के लिए समय निकालेंगे और रिफ्रेश होने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। घर में पार्टी रख सकते हैं।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- पैरेट ग्रीन
सच को स्वीकारना सीखें और जैसा है, जो कुछ है, उसे उसी रूप में स्वीकार कर आगे के लिए तैयारी करें। समय थोड़ा कठिन है लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां अनुकूल बनती चली जाएंगी और सब कुछ सही हो जाएगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मस्टर्ड येलो
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: