Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: आज 11 जून 2026 दिन गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी पर परमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. परमा एकादशी का व्रत 3 साल में एक बार आता है. यह व्रत बेहद खास है. आज परमा एकादशी पर रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही बल, बालव और कौलव शोभन और अतिगण्ड योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 11 जून 2026, दिन गुरुवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की जरूरत है. भय, कष्ट व चिंता का वातावरण घर में बना रहेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. राजनीति में अपना हुनर आजमाएं, सफलता मिलेगी. गुस्से का आश्रय छोड़ें.
अपने मन के राज हर किसी को न बताएं, लोग आप का मजाक बना सकते हैं. राजकीय कष्ट संभावित है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अनावश्यक वाद – विवाद से बचें. चिंता और दिमाग में तनाव बना रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए जाना पड़ेगा.
आपके लिए विवाह के प्रयास सफल रहेंगे. मन में स्वास्थ कि चिंता बनी रहेगी. धनप्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं. गृहस्थ सुख मिलेगा. विवाद न करें.कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा. व्यापार में उतार चढ़ाव देखन को मिल सकता है.
आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे. आज आपको निवेशादि में लाभ होगा. ऐश्वर्य पर व्यय होगा. कोई शुभ समाचार मिलेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आज धन लाभ संभव होगा.
व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा. प्रतियोगिता में हो रहे प्रयास सफल रहेंगे. चोरी आदि से हानि संभावित है. अस्वस्थता तथा चिंता हावी रहेंगे. परिजनों का सहयोग करना होगा. शेयर मार्केट में निवेश सोच समझ कर ही करें.
आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें. जोखिम- जमानत के कार्य टालें. झगड़ा करने से बचें. अचानक हानि संभव है. आप हर किसी पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं. अपने विचारों पर अंकुश रखें.
नौकरी में बदलाव और पदोन्नति होगी. नए अनुबंध होंगे. बकाया वसूली होगी. यात्रा सफल रहेगी. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. श्रम की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
निवेश करने में जल्दबाजी बिलकुल न करें. किसी की देखा-देखी न करें, अपने विवेक से कार्य करें. नई योजना बनेगी. कार्यशैली में परिवर्तन लाभ बढ़ाएगा. कुसंगति से हानि-जोखिम संभव है. पेट से संबंधित समस्या के सामन करना पड़ सकत है.
एक बात पर कायम रहें. किसी को नीचा दिखाने की बजाय, स्वयं ऊपर ऊठें. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी. राजकीय बाधा दूर होगी. निवेश आपके लिए शुभ रहेगा. घर-परिवार में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी. क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है.
समाज में आप की कीर्ति फैलेगी. वरिष्ठजन की चिंता रहेगी. वाहन-मशीनरी-अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. विवाद न करें, आप का दिन आज आपको कई तरह के अनुभव कराएगा. अग्नि से संबंधित चीजों से सावधान रहें.
आज दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र के तनाव को निजी जीवन में हावी न होने दें. गलत फहमी की वजह से रिश्तों में कडवाहट आ सकती है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. धर्म में आस्था बढ़ेगी. आपकी आज की मेहनत आगे रंग लाएगी.
पिता के साथ तालमेल में कमी रहेगी. संपत्ति से लाभ होगा. चोरी आदि से हानि संभव है. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. परिवार का माहौल भी बिगड़ा रहेगा. जीवन साथी से ताल मेल कम रहेंगे. दुर्व्यसन से बचकर रहना होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.