Aaj Ka Rashifal: कैसे रहेगा आपका दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 11 February 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का आज का राशिफल बताने के साथ ही कुछ सरल उपाय भी बताए हैं, आइए जानते हैं।

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 11 February 2024 in Hindi: ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां हैं और सभी अपने-अपने महत्व के साथ जानी जाती है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल बताया है। साथ ही कुछ उपाय भी बताए हैं। आज यानी 11 फरवरी 2024 को आपका दिन कैसा रहने वाला है? आप अपने दिन को बेहतर बनाने के लिए किन उपायों को अपना सकते हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

अपने आत्म विश्वास के कारण आप हर परिस्थितियों में भी विजय हासिल कर सकेंगे। अपना धैर्य बनाए रखें। आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी। सुबह किसी गरीब को दान करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि

घर परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। विदेश में बसे किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलेगी। धन प्राप्ति का योग है। सुबह गाय को चारा खिला दें और धन प्राप्ति के बाद दसवां हिस्सा घायल गाय के उपचार में लगा दें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

भावनाओं और जोश में आकर कोई भी फैसला ना लें। दिल के साथ-साथ दिमाग की भी सुनें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। घर परिवार में लोगों से बिना वजह न उलझे। किसी गरीब व्यक्ति को चावल या चीनी या दूध का दान करें और चंद्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि

घर में किसी रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं और शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल और एक नारियल गरीब को दान करें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

पारिवारिक जीवन और व्यापारिक जीवन में सफलता के योग है। धन में वृद्धि होगी परंतु अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गाय को भोजन कर दें और बुद्ध बीज मंत्र का जाप करें। गणेश जी की वंदना करेंगे तो अच्छे फल प्राप्त होंगे।

7. तुला राशि

मां परेशान रह सकती है और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। जीवनसाथी का रहन-सहन कष्ट में रहेगा जिसकी वजह से आप परेशान होंगे। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी छोटी बच्ची को वस्त्र का दान और किसी गरीब को भोजन करा दें। सुबह सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

अगर आप पुलिसकर्मी हैं तो आज आपका का दिन बहुत विशेष रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन सकती है।

9. धनु राशि

कई बार मन की उमंग बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षा में पैदा करती है। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं और बातचीत में संतुलित रहेंगे। जीवनसाथी के सेहत का ध्यान रखें। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

माता के स्वास्थ्य के कारण मन परेशान रह सकता है। लेखन के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। बिना वजह छोटी-छोटी बातों पर परेशान ना हो अन्यथा तनाव रहेगा। सुबह कुत्तों को भोजन कर दें और घायल कुत्तों का उपचार करें तथा शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

वाणी में मधुरता रखें ताकि आपका आत्मविश्वास भरपूर बना रहे और जब भी किसी से डील करनी हो तो उसमें आपको फायदा हो। क्रोध से दूर रहे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें शाम को शनिदेव के मंदिर जाकर के दीया जला दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

विज्ञापन

12. मीन राशि

घर परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा। आज घर में किसी रिश्तेदार के यहां सांस्कृतिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आत्मविश्वास बहुत चढ़ा रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ