Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन शिवरात्रि का दिन? पढ़ें 11 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 11 अगस्त 2026 मंगलवार को सावन शिवरात्रि का पर्व है. सावन शिवरात्रि के दिन ग्रहों की स्थिति और संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा यहां जान सकते हैं. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

rashifal 11 august.jpg

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: आज 11 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इसके साथ ही आज मंगला गौरी व्रत, सावन शिवरात्रि और कांवड़ का जल है. आज सिद्धि और व्यतीपात योग रहेगा. इसके साथ ही विष्टि, शकुनि और चतुष्पाद करण रहेगा. आज भद्रा और राहुकाल भी रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 11 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है. आज आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. आज तीर्थाटन पर भी जा सकते हैं.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आज आपके किसी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है. किसी अपने के साथ वैचारिक तालमेल खराब होने की स्थिति बनी हुई है. आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आज का दिन मध्यम रहेगा.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आज के दिन शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको दृढ़ सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. बच्चे पढ़ाई में मन कम लगाएंगे.

कर्क राशि

विज्ञापन

आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और आपको भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा. कोई नया काम शुरू करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा है. इस समय में आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. पेट से संबंधित परेशानी रह सकती है.

सिंह राशि

विज्ञापन

आज आप मे शक्ति और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. नौकरी को ले कर शुभ समाचार मिलने के योग बने है. यह समय अपने घर के बड़े से सलाह ले कर अपने काम शुरू करने का है. माता पिता की आज्ञा मानना ही आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज आपके साथ कोई अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना हैं. काले और नीले रंग के वस्त्र पहनने और बेवजह की यात्रा करने से बचे. लाल रंग की मिठाई का दान करने से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. जीवन साथी से अनबन हो सकती है.

विज्ञापन

तुला राशि

आपके अन्दर छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद उजागर हो सकते हैं, इसलिए बहस करने से बचे. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और फिजूल की यात्रा करने से बचें. यात्रा में आपका धन अधिक खर्च होगा. भवन और वाहन लाभ प्राप्त होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

पिता के साथ किसी पारिवारिक मसले को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते है, इसलिए मुँह से निकाला गया हर शब्द सोच समझ कर बोले. क्रोध मे मुँह से निकाला गया शब्द आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है. आज फूंक फूंक कर अपने कदम आगे बढ़ाएं.

विज्ञापन

धनु राशि

आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है. नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग बने है. जरूरतमन्द महिलाओं को कपड़े दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

मकर राशि

परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कही घूमने फिरने की योजना बना सकते है. आपको पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना बनी हुई है. बाहर के खाने और तली हुई चीजों से परहेज करे.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. इस समय मे आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है. आपके मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं. चोट चपेट से बचकर रहना होगा.

विज्ञापन

मीन राशि

आज के दिन आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा दूसरों से झगड़ा हो सकता है. इस समय में आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज के दिन आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ