---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में जिक्र किया गया है, जिससे 12 राशियां जान सकती हैं कि उनका आने वाला दिन कैसा रहेगा? आइए आपको आज का राशिफल और उपाय बताते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आने वाले कल और आज के बारे के जान सकते हैं। भविष्य में क्या अच्छा क्या बुरा हो सकता है? क्या आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है? कौन से उपाय किस राशि के लिए अपनाने लाभकारी रहेंगे?

आज यानी 11 अगस्त किस राशि के लिए खास रहेगा? इन सभी के बारे में दैनिक राशिफल के माध्यम से जानना जा सकता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों के बारे में बताया है, साथ ही कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? इसका भी जिक्र किया है, आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

मेष राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अनचाही यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में सभी सदस्यों के लिए आप कुछ ना कुछ अच्छा करेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि

रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। मन अशांत रहेगा। धन हानि होने की आशंका रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। गरीब को और कुत्तों को खाना खिला दें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल अर्पित करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। निजी सुख में व्यवधान रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।धन हानि से सचेत रहें। आध्यात्मिकता की ओर चले। सुबह सूर्य को रोली में चावल डालकर जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

कन्या राशि

संतान के कारण चिंतित रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात करके मन को अच्छा लगेगा। आर्थिक लाभ के योग है। गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता में उथल-पुथल रहेगी। किसी दोस्त अथवा रिश्तेदार के सहयोग से आपको सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सफल होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

पारिवारिक कर्म से मन अशांत रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसकी वजह से आप व्यस्त रहेंगे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

मीन राशि

जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक समृद्धि के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह गाय को हल्दी लगाकर चार रोटी दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 11, 2024 05:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola