Aaj Ka Rashifal: अक्टूबर महीने का पहला दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?
Aaj Ka Rashifal 1 October 2024: अक्टूबर का पहला दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय
Edited By Simran Singh

आज का राशिफल
Edited By Simran Singh

आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 1 October 2024: पंचांग के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन मंगलवार है। सिंह राशि में चंद्रमा और कन्या राशि में सूर्य ग्रह रहेंगे। अक्टूबर महीने का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा और कौन कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे, आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं।
पुराने मित्रों और सहकर्मियों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। मंगलवार को सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना खिलाएं।
व्यवसाय के विस्तार में चुनौतियां रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें और परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिलाएं।
मित्र या साजन के साथ घूमने जा सकते हैं। घर के मुखिया से तनाव और वैचारिक मतभेद रहेगा। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।
घर या ऑफिस में आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।
प्रगति और लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 रोटी में गुड़ डालकर दें।
बड़े-बूढ़ों का सामना करें। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन करें तो दिन अच्छा होगा।
हृदयस्पर्शी अनुभव मिल सकते हैं। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।
आपके प्रसंचित और सहज स्वभाव के प्रति लोग आकर्षित होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। . । घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगल के बीज मंत्र का जाप करें
प्रेम संबंध से जुड़ी अतीत की यादें ताजा होंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा।किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा।
बड़े परिवर्तनों और योजनाओं पर अमल का उचित समय है। रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें व कुत्ते को रोटी दें।
नए अवसर उपस्थित होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।
अपने कार्यक्षेत्र में उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहे। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: