Weekly Horoscope 30 September to 6 October 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज के बारे में जान सकते हैं। जबकि, साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे सप्ताह (Saptahik Rashifal) के बारे में पता कर सकते हैं। 12 राशियों के लिए ये पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? प्यार, करियर, नौकरी, व्यापार, धन आदि के मामले में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक का दिन कैसा रहेगा? इस दौरान 12 राशियों के लिए कौन से अंक शुभ रहेंगे? कौन सी तारीख लाभकारी रहेगी? और कौन से उपाय करने से उन्हें लाभ होगा, आइए इन सभी के बारे में ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट द्वारा बताए गए साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं।
Weekly Horoscope 30 Sep to 6 Oct 2024 in Hindi
मेष राशि
नौकरी/व्यापार: करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। मनचाही सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत और पूरे मन से प्रयास करना पड़ेगा।
धन/आर्थिक स्थिति: इस सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण बनी रहेगी। आर्थिक लेन-देन में अकारण वाद विवाद हो सकता है। जमा पूंजी धन अकारण व्यर्थ कार्य पर खर्च करना पड़ सकता है।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: आपके प्रेम संबंध विवाह का रूप ले सकते हैं। इस समय आपके प्रेम संबंध आपके लिए सौभाग्यदायक हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: भोजन सावधानी से करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से हनुमान जी का दर्शन-पूजन करें।
वृषभ राशि
नौकरी/व्यापार: फिल्म, फैशन वर्ल्ड, ग्राफिक्स व वेब डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में भी हाथ आजमा सकते हैं।
धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम रहेंगे।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: परिवार वाले आपके प्रेम संबंधों में कुछ अड़चन पैदा करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: शुक्र स्त्रोत का पाठ करें।
मिथुन राशि
नौकरी/व्यापार: आपके प्रमोशन के भी आसार हैं। आपको नई नौकरी मिलने के भी आसार हैं। ऑफिस हो या घर अपने व्यवहार व वाणी में विनम्रता रखें।
धन/आर्थिक स्थिति: पैसे कमाने के नए अवसर भी मिलेंगे। किसी भी तरह का कोई मौका अपने हाथ से जाने नहीं दें।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: जो लोग अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो उन्हें सक्सेस जरूर हासिल होगी।
स्वास्थ्य: दिल की बीमारी या ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
उपाय: ॐ गं गणपतये नमः का जाप प्रतिदिन 108
कर्क राशि
नौकरी/व्यापार: पेंटिंग, फाइन आर्ट, वाटर एंड इरिगेशन, बॉटनी आदि सेक्टर्स में आप काम बड़ी आसानी से पा सकते हैं। आपको विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं। बिजनेस रफ्तार पकेड़गा।
धन/आर्थिक स्थिति: नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: कोई आपके विवाह या प्रेम संबंधों में दखलंदाजी की कोशिश कर सकता है।
स्वास्थ्य: अपने डेली रूटीन में थोड़ा सा बदलाव करें।
उपाय: शनिवार संध्या समय में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
सिंह राशि
नौकरी/व्यापार: बिजनेस में बड़े डिसीजन या नई प्लानिंग करें। सफलता जरूर मिलेगी। विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं।
धन/आर्थिक स्थिति: अचानक से कोई उपहार मिलेगा, जो खुशी को दोगुना कर देगा। नवीन संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज़ से समय काफी अच्छा रह सकता है। संबंधों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम देने वाले हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव से भी आपकी हेल्थ प्रभावित हो सकती है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें इस समय अपने ऊपर पूरा ध्यान रखना चाहिए।
उपाय: ॐ ह्राँ ह्रीँ ह्रौँ स: सूर्याय नम:
कन्या राशि
नौकरी/व्यापार: व्यापार में लाभ और नौकरी में पदोन्नति के साथ आपको अपने वर्कप्लेस में उपलब्धि पाने के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है।
धन/आर्थिक स्थिति: सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो यह कामना पूरी हो सकती है।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: आपके दांपत्य जीवन में मधुरता का अभाव हो सकता है फिर भी परेशान न हों और बुद्धिमत्ता से काम लें। प्रभु की कृपा से सब ठीक हो जाएगा।
स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें। गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से अपना चेकअप कराते रहना चाहिए।
उपाय: रोज सुबह मां लक्ष्मी का स्मरण करें या हो सके तो लक्ष्मी चालीसा का पाठ कर लें।
तुला राशि
नौकरी/व्यापार: कारोबारी दशा ठीक-ठाक, सफलता साथ देगी, तेज-प्रभाव बना रहेगा।
धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बच्चों को घरेलू मामलों से दूर रखें।
स्वास्थ्य: ट्रैवलिंग पर जा रहे हैं तो सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय: हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
नौकरी/व्यापार: मेडिकल, मशीनरी आदि से जुड़े काम भी आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा ही रहेगा। सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों से लाभ होगा।
धन/आर्थिक स्थिति: निवेश करने से पहले किसी की राय जरूर लें। पैसों को लेकर स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: आपके दांपत्य रिश्ते पहले की अपेक्षा और अधिक मजबूत होते चले जाएंगे। फैमिली के साथ लंच या डिनर पर जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: शारीरिक कष्टों की बजाए मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: मंगलवार का व्रत रखकर 7 अपाहिजों को भोजन कराए शुभ रहेगा।
धनु राशि
नौकरी/व्यापार: अपने बिजनेस में आपको बड़े बिजनेस पर्सन और डेवलपर से मिलने के मौके भी मिल सकते हैं जो आपके काम में आपकी मदद भी कर सकेंगे।
धन/आर्थिक स्थिति: लेनदेन से संबंधित मामला अपनी देखरेख में करवाएं। सप्ताह के आरंभ में आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। प्रेम प्रसंगों को आप विवाह का रूप देने का प्रयास कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: पेट की समस्याएं उभर सकती हैं। प्रात: काल में सूर्य नमस्कार करें।
उपाय: बृहस्पतिवार केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें।
मकर राशि
नौकरी/व्यापार: करियर में स्थिति बेहतर होगी। व्यवसाय करने वाले लोगों को इस समय मनचाहा लाभ होगा। बाजार में फंसा पैसा अचानक से निकल आएगा। सत्ता सरकार से जुड़े मामलों में भी लाभ होंगे।
धन/आर्थिक स्थिति: धन लाभ के लिए अच्छा। बाजार में फंसा पैसा अचानक से निकल आएगा।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: घर-परिवार से जुड़े मामलों को लेकर बड़े फैसले लेने पड़ेंगे। दांपत्य संबंध में बंधने के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है।
स्वास्थ्य: मांस पेशियों में कमज़ोरी का अनुभव हो सकता है। सतर्क रहिए।
उपाय: हनुमान जी के दर्शन-पूजन करें और इसके साथ ही उनके बाएं पैर से सिंदूर लेकर तिलक लगाएं।
कुंभ राशि
नौकरी/व्यापार: काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं करने का प्रयास करें। गुप्त शत्रुओं से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी। छवि को खराब करने का प्रयास भी कर सकते हैं।
धन/आर्थिक स्थिति: विदेशी या विदेशी परिजनों से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को रोजगार मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की बात हो सकती है।
स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बरतें और माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: शनिवार के दिन बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं।
मीन राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी करने वालों के लिए शुभ। ऑफिस में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल साबित होंगे। आपके प्रमोशन के भी आसार बनते दिख रहे हैं।
धन/आर्थिक स्थिति: सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। अगर लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस माह यह कामना पूरी हो सकती है।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। हमसफर के साथ लंबी या छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी अच्छी रहेगी। माता की सेहत में सुधार आएगा।
उपाय: एक रोटी में थोड़ा सा मीठा मिलाकर गाय को खिलाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।