Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: आज 1 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज पांच दिवसीय जयापार्वती व्रत का समापन हो रहा है. भद्रा का साया रहेगा और पंचक लग रहे हैं. शतभिषा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहने वाला है. आज वणिज, विष्टि और बव करण रहने वाला है. शोभन और अतिगण्ड योग प्रभावी रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 1 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
बेवजह किसी को अपनी सलाह देने से बचें. अपने मित्रों से सावधान रहें क्योंकि आपकी कुसंगति आपको हानि पहुंचा सकती है. कई नई योजनाएं भी बनेगी. आपके कार्यशैली में परिवर्तन होगा. धनलाभ के योग है. आपके द्वार किया गया निवेश शुभ रहेगा.
वृषभ राशि
आज व्यवसाय में अचानक घटनाएं घट सकती हैं. आप पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे. निवेशादि आपको लाभ देंगे. ऐश्वर्य पर आपका व्यय अधिक होगा. कोई शुभ समाचार मिलेंगे. आज कोई सुखद यात्रा होगी. भवन सुख संभव है.
मिथुन राशि
अपने व्यवहार से रुके हुए कार्य आप बना लेंगे. माता-पिता की चिंता रहेगी. चोट चपेट से आपको बचकर रहना होगा. चोरी, वाद-विवाद आदि से हानि संभव है इसलिए जोखिम न उठाएं. अपनी भाषा शैली पर नियंत्रण रखें.
कर्क राशि
दिन की शुरुआत में कार्यों में परेशानी होगी. लेकिन दोपहर बाद से काम आसान हो जाएगा. जल्दबाजी से हानि संभव है. आज शारीरिक कष्ट हो सकता है. और कोई दुखद समाचार मिल सकता है. पढ़ाई लिखाई से मन भटकेगा.
सिंह राशि
आपके विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी. आपको गृहस्थ का सुख मिलेगा. आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति में सुगमता होगी यद्यपि आज आपके खर्च बढ़ेंगे. आप व्यवसाय में नए लोगों से सतर्क रहें. आपकी धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें – August 2026 Ekadashi: कब-कब है अगस्त में एकादशी व्रत? नोट कर लें कामिका और पुत्रदा एकादशी की तारीख
कन्या राशि
आपका नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. किसी बात से कष्ट व भय रहेगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है, आप सफल रहेंगे. अपनी सेहत का ध्यान दें. जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं.
तुला राशि
आज आपकी आर्थिक लाभ से उन्नति संभव है. आपके द्वारा की गई व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आपके भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. अस्वस्थता तथा चिंता आप परेशान कर सकती है.
वृश्चिक राशि
आज आप अपने काम पर विशेष ध्यान दें और आलस को त्यागें. आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होगी. आज आपको माता की चिंता रहेगी. रोग-चोट आदि से बचें. आर्थिक लाभ होगा.
धनु राशि
आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों का साथ मिलेगा. बकाया धन की वसूली होगी. आपकी यात्रा सफल रहेगी. धन प्राप्ति सुगम योग बन रहे हैं हालांकि परिश्रम अधिक करना होगा. आज शारीरिक पीड़ा रह सकती है.
मकर राशि
आप की दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है. दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा. आज संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे. आपको कीमती वस्तुएं संभालकर रखनी होगी. भाग्योन्नति के योग बन रहे है. आज संतान पक्ष की चिंता रहेगी.
कुंभ राशि
आज आप समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें क्योंकि आप काम को टालते बहुत हैं. धार्मिक यात्रा या धार्मिक अनुष्ठान हो सकते है. राजकीय सहयोग मिलेगा. धन का निवेश आपके मनोनुकूल रहेगा. परिवार की चिंता रहेगी.
मीन राशि
विरोधी आप के कार्य में अड़चन पैदा करने का प्रयास करेंगे. आज भय-पीड़ा, चिंता-तनाव का वातावरण रहेगा. आपके धन खर्च के योग अधिक है इसलिए किसी कार्य में जोखिम न लें. आज आप अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
38 mins agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines