Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन? पढ़ें 1 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 1 अगस्त 2026, दिन शनिवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के सहयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 1 अगस्त 2026 का राशिफल.

rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: आज 1 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज पांच दिवसीय जयापार्वती व्रत का समापन हो रहा है. भद्रा का साया रहेगा और पंचक लग रहे हैं. शतभिषा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहने वाला है. आज वणिज, विष्टि और बव करण रहने वाला है. शोभन और अतिगण्ड योग प्रभावी रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 1 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

बेवजह किसी को अपनी सलाह देने से बचें. अपने मित्रों से सावधान रहें क्योंकि आपकी कुसंगति आपको हानि पहुंचा सकती है. कई नई योजनाएं भी बनेगी. आपके कार्यशैली में परिवर्तन होगा. धनलाभ के योग है. आपके द्वार किया गया निवेश शुभ रहेगा.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आज व्यवसाय में अचानक घटनाएं घट सकती हैं. आप पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे. निवेशादि आपको लाभ देंगे. ऐश्वर्य पर आपका व्यय अधिक होगा. कोई शुभ समाचार मिलेंगे. आज कोई सुखद यात्रा होगी. भवन सुख संभव है.

मिथुन राशि

विज्ञापन

अपने व्यवहार से रुके हुए कार्य आप बना लेंगे. माता-पिता की चिंता रहेगी. चोट चपेट से आपको बचकर रहना होगा. चोरी, वाद-विवाद आदि से हानि संभव है इसलिए जोखिम न उठाएं. अपनी भाषा शैली पर नियंत्रण रखें.

कर्क राशि

विज्ञापन

दिन की शुरुआत में कार्यों में परेशानी होगी. लेकिन दोपहर बाद से काम आसान हो जाएगा. जल्दबाजी से हानि संभव है. आज शारीरिक कष्ट हो सकता है. और कोई दुखद समाचार मिल सकता है. पढ़ाई लिखाई से मन भटकेगा.

सिंह राशि

विज्ञापन

आपके विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी. आपको गृहस्‍थ का सुख मिलेगा. आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति में सुगमता होगी यद्यपि आज आपके खर्च बढ़ेंगे. आप व्यवसाय में नए लोगों से सतर्क रहें. आपकी धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

आपका नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. किसी बात से कष्ट व भय रहेगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है, आप सफल रहेंगे. अपनी सेहत का ध्यान दें. जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

तुला राशि

आज आपकी आर्थिक लाभ से उन्नति संभव है. आपके द्वारा की गई व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आपके भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. अस्वस्थता तथा चिंता आप परेशान कर सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज आप अपने काम पर विशेष ध्यान दें और आलस को त्यागें. आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होगी. आज आपको माता की चिंता रहेगी. रोग-चोट आदि से बचें. आर्थिक लाभ होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों का साथ मिलेगा. बकाया धन की वसूली होगी. आपकी यात्रा सफल रहेगी. धन प्राप्ति सुगम योग बन रहे हैं हालांकि परिश्रम अधिक करना होगा. आज शारीरिक पीड़ा रह सकती है.

विज्ञापन

मकर राशि

आप की दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है. दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा. आज संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे. आपको कीमती वस्तुएं संभालकर रखनी होगी. भाग्योन्नति के योग बन रहे है. आज संतान पक्ष की चिंता रहेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज आप समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें क्योंकि आप काम को टालते बहुत हैं. धार्मिक यात्रा या धार्मिक अनुष्ठान हो सकते है. राजकीय सहयोग मिलेगा. धन का निवेश आपके मनोनुकूल रहेगा. परिवार की चिंता रहेगी.

विज्ञापन

मीन राशि

विरोधी आप के कार्य में अड़चन पैदा करने का प्रयास करेंगे. आज भय-पीड़ा, चिंता-तनाव का वातावरण रहेगा. आपके धन खर्च के योग अधिक है इसलिए किसी कार्य में जोखिम न लें. आज आप अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ