Aaj Ka Rashifal 07 June 2026: आज 07 जून 2026 दिन रविवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी पर भानु सप्तमी है. यह दिन सूर्यदेव की उपासना के लिए खास होता है. भानु सप्तमी पर धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही विष्टि, बव और बालव करण रहेगा. इसके साथ ही वैधृति और विष्कम्भ योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 07 जून 2026, दिन रविवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
जीवन में कई उतार चढ़ाव आएंगे, लेकिन आपको हताश होकर नहीं बैठना अन्यथा नुकसान आप के साथ साथ कई लोगों का होगा. कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं. कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. आपका न्याय पक्ष मजबूत होगा.
आज भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल अवश्य होंगे. कार्यस्थल पर बार-बार मशीनरी के खराब से मन परेशान रहेगा. वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं.
आज परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते है. आज धन का लाभ होगा.
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. परीक्षा में सफलता मिलेगी.
बेहतर परिणाम के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं. खुद के तौर तरीके को बदलें. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.
आप केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे. नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं. आर्थिक लाभ हो सकता है. आज आप थकान महसूर करेंगे
अपने व्यवहार में आप परिवर्तन लाएं. कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. मान कीर्ति में वृद्धि होगी. झगड़े से आपको बचना होगा.
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है. पारिवारिक यात्रा के योग हैं. धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपके सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई तकनीकी के प्रयोग से लाभ होगा.
आत्मविश्वास से आपको सफलता मिलेगी. साझेदारी के कार्य में भी लाभ होगा. मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें. बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी. अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है. पूरी मेहनत व लगन से अपने कार्य में लग जाएं.
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें. शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. पूर्व में किये गए निवेशों से लाभ होगा.
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा. अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है. उदर रोग से परेशान रह सकते हैं.
आज जोखिम के कार्यों से दूर रहें. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें. धन संचय में सफल होंगे. संतान सुख की प्राप्ति होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.