Aaj Ka Rashifal: सावन के तीसरे सोमवार 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 05 August 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों के बारे में बताने के साथ सभी राशियों के लिए उपाय भी बताया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 August 2024: आज यानी 5 अगस्त को सोमवार है जो सावन महीने का तीसरा सोमवार है। इस पावन दिन पर भगवान शिव की कृपा किस पर बन रही है? कौनसी राशि शुभ है? कौन कौन से उपाय अपनाने उत्तम रहेंगे? 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा? इन सभी के बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने 12 राशियों के लिए 5 अगस्त का दिन कैसा रहेगा ये भी बताया है? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

परिवार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। घर में मेहमान व रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

3. मिथुन राशि 

मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

संपत्ति के मामलों में तनाव मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गरीब को आटा अथवा चावल अथवा मिश्री का दान करें। जल में थोड़ी दही डालकर स्नान करें।

5. सिंह राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल दें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। जटिल समस्याओं के समाधान के लिए परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और गाय का उपचार करा दें।

7. तुला राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। घर में बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बिना वजह किसी से उलझने का प्रयास न करें। कुत्तों को भोजन करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि 

पारिवारिक तनाव रह सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। समस्या का समाधान होगा। सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें। घायल कुकर का उपचार करा दें।

विज्ञापन

12. मीन राशि 

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। घर में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ