Aaj Ka Rashifal: 3 दिसंबर को 12 राशियों की किस्मत खुलेगी या बंद? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 03 December 2024: 3 दिसंबर मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कितना खास रहेगा और कौनसे उपाय फलदायी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 03 December 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 December 2024: आज यानी 03 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। दोपहर 1 बजकर 10 मिनट के बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। शाम को 4 बजकर 42 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इस दिन रंभा तृतीया व्रत भी है। 12 राशियों के लिए 3 दिसंबर मंगलवार का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव से आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर के मुखिया से तनाव और वैचारिक मतभेद रहेगा। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेग। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य  में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4  रोटी में गुड़ डालकर दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण निजी संबंध प्रभावित हो सकता है।  महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि

धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जीविका के क्षेत्र में  प्रगति होगी और शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।आपके स्वभाव के प्रति लोग आकर्षित होंगे। रिश्तो में निकटता आएगी। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीच मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

धनु राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर के देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

मकर राशि

रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहे। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

भाई बहन या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा।। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले  तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहे। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ