Aaj Ka Rashifal: आज शनिदेव कुंभ समेत 8 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, होगा चौतरफा लाभ

Aaj Ka Rashifal 02 December 2023: आज यानी 2 दिसंबर, शनिवार कुछ राशियों के लिए बेहद खास और लाभकारी है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कि कुंभ समेत किन राशियों को शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

Aaj ka Rashifal, 02 December 2023

Aaj Ka Rashifal 02 December 2023 Horoscope Today: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज यानी 02 दिसंबर, 2023 को मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी है। पुष्य नक्षत्र और ब्रह्म योग का खास संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज शनिवार को सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। साथ ही आज राहु काल सुबह 9 बजकर 42 मिनट से लेकर 11 बजकर 5 मिनट तक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास है। आइए जानते हैं कि आज किन राशियों को शनि देव की कृपा प्राप्त होने वाली है।

विज्ञापन

मेष राशि

मन खुश रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाना हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्र से सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यय के भी संकेत हैं।

विज्ञापन

वृष राशि

माता-पिता से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस में अच्छी कमाई के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का साथ रहेगा। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक व्यय की प्रबल संभावना है। कार्यों में मन लगेगा। कार्यस्थल पर अच्छा महौल देखने को मिलेगा। सर्दी-जुकाम परेशान कर सकते हैं, सावधान रहें।

विज्ञापन

कर्क राशि

मन व्यथित रह सकता है। पारिवारिक झगड़ों से बचें। घर में किसी मेहमान का आगमन होगा। खर्च बढ़ेगा। मन शांत रखें। कार्यों को लेकर उत्साह बना रहेगा। आमदनी बढ़ सकती है। शनि देव की कृपा प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि 

माता को परेशान न करें। धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। घर-परिवार में शांति बनाए रखें। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। कारोबार में लाभ हो सकता है। शनि देव का आशीर्वाद मिलेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक कार्यों में उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य ढीला रहेगा। कार्यस्थल पर कार्य में उलझनें बनी रहेंगी।

विज्ञापन

तुला राशि

मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचकर रहें। नौकरी में अफसर से लाभ होगा। शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर कार्यों में मन लगेगा। आमदनी में इजाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

मन में तनाव रह सकता है। परिवार में किसी के बीमार रहने से परेशानी बढ़ सकती है। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। वस्त्र व आभूषण पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। धन-आगम का योग है।

विज्ञापन

धनु राशि

नकारात्मक विचारों को दूर रहें। आध्यात्मिक यात्रा करेंगे तो अच्छा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च में वृद्धि होगी। बिजनेस में विस्तार की योजना बना सकते हैं। यात्रा योग से धन लाभ का संकेत है।

मकर राशि

मन प्रसन्न रहेगा। जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए समय अच्छा है। घर में कोई नया मेहमान आने वाला है। माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त करें। बिजनेस में निवेश के लिए भी यह समय शुभ साबित हो सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

परिवार में सुख-शांति रहेगी। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। शनि देव की पूजा के फलस्वरूप विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। जिसके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि

गुरुजनों को तनाव न दें। शैक्षिक कार्यों में रुचि घट सकती है। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। बेवजह किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। पूज- पाठ के लिए किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। स्वस्थ्य अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के प्रति लगाव बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ