Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 9 July 2026: कल गुरुवार को हो रहा सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण, पंचांग से जानिए तिथि, नक्षत्र और करण

Kal Ka Panchang: 9 जुलाई 2026 को सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग में काम करने से व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम व सफलता प्राप्त होती है. चलिए पंचांग से जानें 9 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

aaj ka panchang

Photo Credit- News24GFX

Kal Ka Panchang 9 July 2026: कल 9 जुलाई 2026 गुरुवार के दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर नवमी तिथि का समापन हो जाएगा. गण्ड मूल, भद्रा और आडल योग और विडाल योग बन रहे हैं. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. सुबह 5 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर को 2 बजकर 56 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. पंचांग के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग को बेहद शुभ योग माना जाता है. यह योग शुभ काम करने के लिए बेहद अच्छा होता है. इस योग में कार्य से सफलता के योग बनते हैं. 9 जुलाई को पश्चिम दिशाशूल रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

विज्ञापन

नक्षत्र, योग और करण

कल अश्विनी नक्षत्र दोपहर को 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इसके बाद भरणी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. सुकर्मा योग का निर्माण सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक हो रहा है. सुकर्मा योग के बाद धृति योग रहेगा. गर करण सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वणिज योग रात को 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विष्टि योग आरंभ होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:30
सूर्यास्त – शाम 07:22
चन्द्रोदय – रात 01:06, 10 जुलाई
चन्द्रास्त – दोपहर 02:01

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो 3 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा ग्रह मीन राशि में मौजूद रहने वाले हैं. मंगल ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह वक्री अवस्था में मिथुन राशि में रहेंगे. इसके साथ ही गुरु ग्रह कर्क राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र ग्रह सिंह राशि में हैं. शुक्र सिंह राशि में केतु के साथ युति का निर्माण कर रहे हैं. शनि ग्रह इस पूरे वर्ष मीन राशि में मौजूद रहेंगे. राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. इस प्रकार से ग्रहों की स्थिति रहने वाली है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ